
आपने कई तरह के हाईब्रीड पौधों के बारे में सुना होगा. ये पौधे कई तरह के टेस्ट्स के बाद बनाए जाते हैं, इनमें लगने वाले फल या सब्जियां आम से हटकर होते हैं. बीते दिनों ही एक आम का पौधा काफी चर्चा में आया था, जिसमें एक साथ कई किस्म के आम लगते हैं. लेकिन मलेशिया में एक महिला ने टमाटर का जो पौधा लगाया, उससे सब्जी की जगह कंडोम उगने लगे. जी हां, इसकी डालियों महिला को कंडोम मिला.
हो गए ना आप हैरान? अरे घबराइए नहीं. महिला ने जो पौधा लगाया था, उसकी डाल से कंडोम मिलने के पीछे अलग ही स्टोरी है. दरअसल, ये कंडोम पौधे से नहीं ऊगा था. इसके पीछे महिला का पड़ोसी जिम्मेदार था. जी हां, घर के ऊपर रहने वाले उसके पड़ोसी ने अपने बालकनी से यूज किया कंडोम नीचे फेंक दिया, जो जाकर टमाटर के पौधे पर अटक गया. महिला ने इसकी तस्वीर क्लिक कर शेयर कर दी, जहां से ये वायरल हो गया.
पड़ोसी से परेशान है शख्स
आज के समय में ज्यादातर लोग अपार्टमेंट्स में रहते हैं. ऐसे में पड़ोसियों की वजह से होने वाली परेशानियों से आए दिन दो-चार होना पड़ता है. ऐसे ही तंग करने वाले पड़ोसी की हरकत एक महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर की. ट्विटर पर Mimie Rahman नाम की महिला ने अपने साथ हुई इस घटना की तस्वीरें शेयर की. उसने दिखाया कि कैसे उसके घर में लगे टमाटर के पौधे पर पड़ोसी द्वारा यूज किया गया कंडोम फेंका गया था.
TW: Used condom.
Pesanan ikhlas ye anak anak.
Jangan la buang kondom dekat tingkap kalau hidup di kondo atau apartment.
Jatuh atas pokok ni, aku boleh la nak godek godek bagi masuk plastik tanpa guna tangan.
Tapi kalau jatuh atas compressor aircond aku, sape nak kutip?? pic.twitter.com/1zs4AWIS0m
— Mimie Rahman | Mental Health Therapist (@mimierhmn) May 10, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, OMG, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 12:19 IST









