CCSU Admission 2023: 15 मई की बाद शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, इन बातों का रखें खास ध्यान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर एवं संबंधित कॉलेजों में संचालित स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में 15 मई के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी तैयारी कर ली गई है. एक-दो दिन में रजिस्ट्रेशन पोर्टल का ट्रायल किया जाएगा. उसके बाद ही छात्र-छात्राओं के लिए यह पोर्टल ओपन कर दिया जाएगा. जिससे कि वो आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सके.

विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह ने News18local से खास बातचीत करते हुए बताया कि सत्र 2023-24 को समय से सुचारू करने के लिए अबकी बार प्रवेश प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया जाएगा. छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर एवं काॅलेज के लिए रजिस्ट्रेशन तो करा सकते हैं. लेकिन जैसे ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होगी. उसके बाद पहले विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सभी पाठ्यक्रम में एडमिशन का अवसर मिलेगा. परिसर में जब सभी सीटें फुल हो जाएंगी. उसके बाद कॉलेजों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जिससे कि समय रहते ही सभी प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर नए सत्र को शुरू किया जा सके.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
जो भी छात्र -छात्राएं विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में एडमिशन लेना चाहते हैं. वह सभी छात्राएं अभी से ही अपने दस्तावेजों को जमा करना शुरू कर दें. जिसमें छात्राओं को अपनी हाई स्कूल इंटर की मार्कशीट लगानी होगी. साथ ही आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है. सबसे खास बात यह कि छात्र-छात्राएं जब भी रजिस्ट्रेशन कराएं. उसमें अपना मोबाइल नंबर और ईमेल सही डालें. क्योंकि प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी उन्हें उस ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर मिलेगी.

ये है वेबसाइट का पता
बताते चलें कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद अब सीबीएससी का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है. ऐसे में छात्र-छात्राएं अपने सब्जेक्ट के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकेंगे.अधिक जानकारी के लिए छात्र- छात्राएंhttps://www.ccsuniversity.ac.in/ccsum/ इस लिंक पर जाकर वेबसाइट पर अध्ययन कर सकते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 11:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें