गुजरातः कृष्णा सागर झील में डूबने से 5 बच्चों की मौत, 2 को बचाने की कोशिश में चली गई जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बोटाड. गुजरात के बोटाड जिले में स्थित कृष्णा सागर झील में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त दो बच्चे झील में तैर रहे थे. तभी अचानक से डूबने लगे. दोनों बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद तीन अन्य बच्चों ने उन्हें बचाने के लिए झील में छलांग लगा दी. लेकिन उन दोनों बच्चों को बचाने के प्रयास में तीनों बच्चे भी डूब गए. मृतक सभी बच्चे नाबालिग हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी.

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. लेकिन पांचों बच्चों को बचाया नहीं जा सका. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बच्चे अपने दादा के साथ झील देखने के लिए पहुंचे हुए थे. हालांकि झील में नहाने का पहले कोई प्लानिंग नहीं थी. लेकिन वहां पहुंचने पर बच्चे अपने दादा से उसमें नहाने के लिए जिद करने लगे. बच्चों की जिद को देखते हुए दादा ने उन्हें झील में नहाने की इजाजत दे दी. दादा से इजाजत मिलने के बाद बच्चे झील में नहाने चले गए और कुछ देर बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोटाद जिला पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने कहा कि बोटाद शहर के बाहर कृष्णा सागर झील में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब दो बच्चे तैरते वक्त डूबने लगे. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मौके पर मौजूद तीन अन्य नाबालिग बच्चों ने उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई. लेकिन वे भी उन्हें बचाने की कोशिश में डूब गए. सभी बच्चों की उम्र 16 से 17 के बीच थी. इस मामले में बोटाद पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

Tags: Gujarat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें