
मुंबई. महाराष्ट्र में एक बड़े फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. दरअसल, मुंबई पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में बड़ी छापेमारी करते हुए एक बड़े बोगस सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने रैकेट के मास्टरमाइंड समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह अलग-अलग फर्जी दस्तावेजों पर एक ही फ़ोटो को अलग-अलग एंगल से लगाकर सिम जारी कर रहा था. इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 8500 सिम कार्ड भी बरामद किया है. टेलीकॉम विभाग यानी DoT ने मुंबई पुलिस को डाटा शेयर कर फर्जी दस्तावेजों से सिम जारी करने वाले गिरोह की जानकारी दी.
टेलीकॉम विभाग ने पुलिस को दी जानकारी
टेलीकम विभाग ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया एक ही फोटो को कई तरीकों से इस्तेमाल कर एक ही शख्स के नाम पर करीब 50 सिम जारी किए हैं. इसके बाद पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी में गैंग का भंडाफोड़ करते हुए और बड़ी संख्या में सिम कार्ड बरामद किया. पुलिस ने इस रैकेट के मास्टरमाइंड अब्दुल हकीम मंसूरी समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी आरोपी मोबाइल की दुकान चलाते हैं.
8500 फर्जी सिम पुलिस को मिले
इस मामले में पुलिस ने 6 पुलिस स्टेशनों में 6 मामले दर्ज किए हैं. जांच के दौरान पुलिस ने 62 लोगों के नाम पर बोगस दस्तावेजों के जरिए जारी किए गए 8500 सिम कार्ड्स को पुलिस ने बरामद किया है. वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि खुद मास्टरमाइंड ने अपने फोटो के आधार पर 685 सिम कार्ड जारी किए हैं, इसके अलावा इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 लैपटॉप, 60 मोबाइल्स और 2 डेमो कार्ड्स बरामद किया है.
ये भी पढ़ें- ‘कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद, मोहब्बत की दुकानें खुलीं’, कांग्रेस की जीत पर बोले राहुल गांधी, किया यह ऐलान
टेलिकॉम डिपार्टमेंट को ऐसे चला मालूम
टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने 4 करोड़ सिम कार्ड को अपने सिस्टम में डालकर ये पता करने की कोशिश की कितने ऐसे लोग हैं जिनके नाम से 50 से ज्यादा सिम कार्ड रिलीज़ करे गए हैं, तब जाकर इस गैंग का भंडाफोड़ हुआ. जांच के दौरान टेलीकॉम विभाग को 62 ऐसे लोगों के नाम मिले, जिनके नाम पर करीब 8500 सिम कार्ड जारी किए गए थे. जांच में यह भी पता चला कि इसके लिए फर्जी दस्तावेजों और एक ही फ़ोटो को बदल-बदलकर इस्तेमाल किया गया है. इन सिमकार्डों को आरोपी साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए करते थे.
मुंबई पुलिस का महकमा इस गैंग के भंडाफोड़ होने के बाद काफी चौकन्ना हो गयी है, और कई ऐसे गैंग का पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि आने दिनों में चौकाने वाली खुलासा हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Crime News, Maharashtra, Sim Card Racket
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 18:37 IST








