
Success Story, CGPSC PCS 2023 Result: राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा सीजीपीएससी 2021 का परिणाम 11 मई को घोषित किया गया है. जिसमें जिला पुलिस रायगढ़ में आरक्षक के पद पर कार्यरत महेंद्र सिदार का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है. बता दें कि महेंद्र रायगढ़ जिले के ग्राम कटा हरदी के रहने वाले हैं और एक किसान परिवार से आते हैं. उनके पिता का नाम मुरलीधर सिदार और मां का नाम गुरुवारी है.
बता दें कि महेंद्र सिदार 12वीं के बाद पॉलिटेक्निक करके वर्ष 2013 में आरक्षक के पद पर कार्यरत हुए. उन्होंने आरक्षक रहते हुए वर्ष 2018 में बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की. बाद में वे राज्य प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी में जुट गए. उनके छोटे भाई आलेख राम सिदार ने भी वर्ष 2014 में पीएससी परीक्षा पास की थी. जोकि अभी वर्तमान में कुंडा गांव में सहायक आयुक्त आबकारी के पद पर कार्यरत हैं. महेंद्र बताते हैं कि उनके भाई उनके प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहे हैं.
लगातार प्रयास से मिली सफलता
बता दें कि महेंद्र ने इससे पहले भी लगातार तीन प्रयास किए थे, लेकिन वह प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे. इसके बाद भी वह अपनी तैयारी में लगे रहे और वर्ष 2021 में सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास की और मुख्य परीक्षा भी निकाला. उन्हें पूरा विश्वास था कि वह सफल होंगे. परीक्षा में उन्होंने ओवरऑल 139वीं रैंक के साथ 5वा स्थान प्राप्त किया है.
पूरा परिवार सरकारी सेवा में
महेंद्र बताते हैं कि उनकी पत्नी पुष्पा सुधार सहायक ग्रेड 2 के पद पर अंबिकापुर में हैं. जो उनके बड़े बेटे के साथ रहती हैं. वहीं बड़े भाई नागेश सारंगगढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ हैं. महेंद्र सिदार पुलिस ट्रेनिंग के बाद थाना कोबीर बरमकेला और अगस्त 2020 से डीएसबी रायगढ़ में कार्यरत हैं. उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में हर्ष हैं.
ये भी पढ़ें-
चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं राघव चड्ढा, लंदन से की है पढ़ाई, जानिए पूरी क्वालिफेकशन
Board Result: दुर्ग की बेटी ने किया टॉप, एसपी अभिषेक पल्लव ने जेल में बंद पिता से मिलवाया, जानें पूरा मामला
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CGPSC, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 18:27 IST








