International Fat grain day celebrate in palamu – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शशिकांत ओझा/पलामू. 15 मई को जिले के 500 से 600 कृषकों के संग गोष्ठी का आयोजन किया गया है. कृषकों के बीच पावर प्वाइंट के माध्यम से बाजरे का महत्व, मोटे अनाज के लाभ, मोटे अनाज की खेती करने के तरीके पर कार्यक्रम का आयोजन होगा. भारत के तरफ से यूएनओ में अंतरराष्ट्रीय बाजरा दिवस को लेकर प्रस्ताव रखा गया था. जिसके बाद से 15 मई को अंतरराष्ट्रीय बाजरा दिवस के रूप में घोषित किया गया है. जिसके बाद यूएनओ ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 15 जून को अंतरराष्ट्रीय बाजरा दिवस के रूप में मनाने को घोषित किया गया है. जिसे लेकर पलामू सांसद द्वारा शहर के टाउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें कृषि पदाधिकारी और क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे. मोटे अनाज की खेती कितना जरूरी है. मोटे अनाज से कितना लाभ है. मोटे अनाज में क्या प्रोटीन है इसके बारे में विशेष जानकारी देंगे.

वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने बताया की पावर प्वाइंट के माध्यम से मोटे अनाज की खेती के बारे में और उसकी उपयोगिता के बारे में बताया जाएगा. 70 के दशक में मोटे अनाज की खेती ज्यादा मात्रा में होती थी. लोग इसका भरपूर उपयोग करते थे. धीरे-धीरे जलवायु परिवर्तन होने से किसान इसकी खेती नहीं करते है. आज के समय में किसानों द्वारा मोटे अनाज की खेती कम मात्रा में किया जाता है. किसानों को मोटे अनाज की खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. साथ ही इस कार्यक्रम में किसान रजिस्ट्रेशन भी करा सकेंगे. जिसके बाद किसानों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा. जिस किसानों को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो उन्हें योजना से भी जोड़ा जायेगा.

गेहूं के आटा में ग्लूटिन से शुगर लेवल में होता है वृद्धि
वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने न्यूज 18 को बताया की आज के समय में धान और गेहूं की फसल ज्यादा मात्रा में पैदावार हो रही है. गेहूं की फसल से चारा मवेशियों के लिए तो हो जाता है. मनुष्य जीवन के लिए हानिकारक होता है. गेहूं में ग्लूटिन की मात्रा ज्यादा होती है. जो पाचन तंत्र में आसानी से और शीघ्रता पूर्वक घुल जाता है. जिससे शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है. इससे लोग बीमार हो सकते है. वही धान की खेती से मवेशियों का चारा तक नहीं निकल पाता. वही मोटे अनाज की खेती में इन अनाज की अपेक्षा प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम ज्यादा मात्रा में होता है. बाजरा, मडुआ के भोजन रूखरापन रहता है. इसमें ग्लूटिन भी कम मात्रा में होता है. जो सेहत के लिए लाभदायक होता है. किसानों को इसका खेती पर भी ध्यान देने की जरूरत है.

Tags: Agriculture, Jharkhand news, Palamu news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे