यशस्वी जायसवाल से करता था जबरदस्ती, बात नहीं मानने पर होती थी पिटाई, मजबूरी में करना पड़ता था काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में हर किसी की जुबान पर एक नाम चढ़ा हुआ है. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पारी की शुरुआत कर रहे ओपनर ने मैदान पर ऐसा कोहराम मचाया है जिसने हर किसी को हैरान कर रखा है. मुंबई इंडियस के खिलाफ शतक और फिर कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहली गेंद पर छकका जमाकर यशस्वी जायसवाल ने सबको अपना मुरीद बना लिया. इस खिलाड़ी का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है. एक वक्त उनके सिर पर छत नहीं थी और मैदान में काम करने वाले जबरदस्ती किया करते थे.

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर ने इस साल हर टीम के गेंदबाज की जमकर पिटाई की है. जोस बटलर जैसे विस्फोटक साथी के साथ पारी की शुरुआत करते हुए उनको पीछा छोड़ा हुआ है. हर मैच में बटलर की तुलना में तेजी से रन बना रहे हैं और इस वक्त ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 2 में शामिल हैं. 1 शतक और 4 अर्धशतक जमाकर यशस्वी जायवाल ने 575 रन बनाए हैं. इस बल्लेबाजी का जीवन संघर्ष से भरा रहा है और उन्होंने बड़ी मुश्किल के अपनी जगह बनाई है.

यशस्वी से जबरदस्ती, मारपीट भी हुई

एक इंटरव्यू के दौरान यशस्वी जायसवाल ने अपने संघर्ष की कहानी सुनाई थी. उन्होंने बताया था कि जब रहने के लिए जगह नहीं थी तो आजाद मैदान के टेंट में कई साल गुजारे थे. इस दौरान वहां जो माली था वो उनसे जबरदस्ती अपने सारे काम करवाया करते थे. यशस्वी के इनकार करने पर उनकी पिटाई की जाती थी और मजबूरी में वो खाना बनाते थे. यशस्वी जायसवाल ने बताया वो वक्त इतना ज्यादा मुश्किल था कि अंदर से टूट गए थे. पिटाई करते थे और फिर जोर जबरदस्ती अपना सारा काम करवाया करते थे.

यशस्वी का वानखेड़े में शतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए शानदार शतक जमाया. इंडियन प्रीमियर लीग के इस मुकाबले में यशस्वी जासवाल ने 62 गेंद पर 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 124 रन की पारी खेली थी. इसमें 8 छक्के और 16 चौके उनके बल्ले से देखने को मिले थे.

Tags: IPL 2023, Yashasvi Jaiswal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे