विराट कोहली से पंगा लेकर चक्कर में पड़ा अफगान प्लेयर, टीम से हो गई छुट्टी! क्या दरवाजे हो गए बंद?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

नवीन-उल-हक को 3 मैचों में नहीं मिला मौका.
विराट कोहली के विकेट का नवीन ने मनाया था जश्न.

नई दिल्ली. क्रिकेट जगत में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम दुनियाभर में चलता है. आईपीएल 2023 में भी कोहली का बल्ला लगातार बोल रहा है. लेकिन इस सीजन रन मशीन अपने प्रदर्शन से कम बल्कि विवाद भरे मुकाबले को लेकर अधिक चर्चा में रहे. आरसीबी बनाम लखनऊ के मैच में विराट कोहली एक या दो नहीं बल्कि 3 प्लेयर्स से अकेले भिड़ गए. जिसमें गौतम गंभीर, अमित मिश्रा और अफगान प्लेयर नवीन-उल-हक (Naveen ul haq) भी शामिल थे. इस विवाद का केंद्र रहे नवीन-उल-हक विराट से भिड़ने के बाद चक्कर में पड़े हैं.

आरसीबी और लखनऊ के बीच मुकाबले के दौरान विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच मैदान से लेकर हैंड शेक तक गर्मा-गरमी दिखी. वहीं, गौतम गंभीर भी इस विवाद में पूरी तरह से शामिल दिखे. जिसके बाद विराट-गंभीर पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगा था. वहीं, अफगान गेंदबाज को भी 50 प्रतिशत मैच फीस गंवानी पड़ी थी. लेकिन हालातों को देखकर कहा जा सकता है कि नवीन को जुर्माने के साथ टीम से बाहर होने की सजा भी भुगतनी पड़ रही है. आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के बाद वह आखिरी के 3 मैचों से वापसी प्लेइंग इलेवन में वापसी नहीं कर पाए हैं.

हैदराबाद के खिलाफ भी हो गई छुट्टी

नवीन-उल-हक को पहले सीएसके के खिलाफ मैच में शामिल नहीं किया गया. उसके बाद लखनऊ बनाम गुजरात के मैच में भी उन्हें जगह नहीं दी गई. वहीं, अब लखनऊ की टीम हैदराबाद को टक्कर दे रही है जिसमें नवीन-उल-हक फिर से बेंच गर्म कर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन अभी तक 2 मैचों में 3-3 विकेट अपने नाम किए हैं. नवीन ने कुल 5 मैच में 7 विकेट झटके हैं. अब देखना होगा आने वाले मुकाबलों में अफगान प्लेयर को टीम में जगह दी जाती है या नहीं.

विराट कोहली से उलझने वाले की छुट्टी! दिखाया गया बाहर का रास्ता, RCB के पुराने खिलाड़ी को मिली जगह

नवीन-उल-हक और विराट कोहली के बीच विवाद मैदान तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि सोशल मीडिया पर भी स्टोरी वॉर जारी दिखाई दिया. मुंबई के खिलाफ मैच में विराट रन आउट हुए, जिसके बाद नवीन ने कोहली के विकेट का जश्न मनाते नजर आए थे. हालांकि, उसके बाद आवेश खान के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अफगान प्लेयर ने स्लेजिंग के मुद्दे पर मिट्टी डाल दी थी.

Tags: IPL 2023, Lucknow Super Giants, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे