राजस्थान: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी से झगड़े के बाद किया सुसाइड का प्रयास, घर के सामान को लगाई आग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सिरोही के आबूरोड की है घटना
तीन चार दिन पहले हुआ था पत्नी से झगड़ा
युवक को डॉक्टर्स ने अथक प्रयास कर बचा लिया

प्रतीक सोलंकी.

सिरोही. सिरोही जिले के आबूरोड में पत्नी से झगड़ा होने के बाद एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. इससे पहले उसने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पीड़ा बताई. इस वारदात को अंजाम देने वाला युवक पूर्व विधायक टीकमचंद का बेटा सुनिशकांत है. आत्महत्या का प्रयास करने वाले सुनिशकांत ने फेसबुक लाइव में अपनी पत्नी पूजा के लिए के कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है. समय रहते उपचार मिल जाने के कारण युवक को बचा लिया गया.

जानकारी के अनुसार आबूरोड निवासी सुनिशकांत का तीन दिन पहले अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था. झगड़ा भी इतना भयंकर हुआ कि उसने अपने ही घर में रखे सामान को आग लगा दी थी. उसके बाद उसकी पत्नी पूजा नाराज होकर अपने बेटे को लेकर पीहर गुजरात के अहमदाबाद चली गई. इससे सुनिशकांत आहत हो गया. उसने पहले फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पीड़ा बताई.

क्यों छोड़कर चली गई, अब तो बुढ़ापा आ गया
इस दौरान उसने पत्नी के लिए कहा कि वह उसे क्यों छोड़कर चली गई. अब तो बुढ़ापा आ गया. उसके बाद बाद शुक्रवार रात 8 बजे जहर खा लिया. जहर खाने के बाद वह पास ही मैं बैंक कॉलोनी में स्थित अपनी बहन के घर पहुंच गया. वहां पर उसे उल्टियां होने लग गई. यह देखकर परिजन डर गए.

डॉक्टर्स ने अथक प्रयास कर बचाया
बाद में उन्हें सुनिशकांत के जहर खाने का पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. परिजन उसकी हालत देखकर तत्काल अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टर्स ने अथक प्रयास कर उसे बचा लिया. बहरहाल उसका अस्पताल में इलाज जारी है. सुनिशकांत के पारिवारिक झगड़े और सुसाइड करने के प्रयास का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. यह सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हो रहा है.

Tags: Crime News, Rajasthan news, Sirohi news, Suicide attempt

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे