
हाइलाइट्स
मोहम्मद सिराज ने डेब्यू टेस्ट में लिए थे 5 विकेट
विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर थे
रहाणे कर रहे थे मेलबर्न टेस्ट में कप्तानी
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) इस समय आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सिराज आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं. इस गेंदबाज का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है. हैदराबाद की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मोहम्मद सिराज ने अपना बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 के तहत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू किया था. टेस्ट करियर के पहले मैच में सिराज को गेंदबाजी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था. उनके लिए यह काफी निराशाजनक था. सिराज ने हाल में एक इंटरव्यू में इसपर खुलकर बातचीत की है.
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था. यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. इस टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे. क्योंकि तब विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर थे. विराट पहला टेस्ट मैच खेलकर स्वदेश लौट आए थे.
यह भी पढ़ें:सूर्यकुमार यादव का एक ऐसा सिक्स, जिस पर सचिन तेंदुलकर दिल हार बैठे, कहा- बहुत कम बैटर…
डेब्यू टेस्ट में लिए 5 विकेट
बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है. लेकिन सिराज उस समय हैरान रह गए जब पहले सेशन में अजिंक्य रहाणे ने उनसे गेंदबाजी नहीं कराई. सिराज ने कहा कि एक समय मुझे ऐसा लगा कि क्या मैं विराट भाई का रिप्लेसमेंट आया हूं. गौरव कपूर के ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो’ में सिराज ने उस पल को याद किया. सिराज ने कहा, ‘ पहले सेशन में मैंने बॉलिंग नहीं की. इधर से पहले जस्सी भाई और उमेश भाई ने डाले फिर उधर से ऐश भाई और जड्डू भाई आ गए. तो मैंने सोचा क्या मैा विराट भाई का रिप्लेसमेंट हूं.’
‘मियां अब एक एंड से तूझे ही डालना है’
सिराज ने मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पहली पारी में 15 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्हें 2 विकेट मिले. दूसरी पारी में उन्होंने 37 रन देकर 3 हासिल किए. सिराज ने कहा , ‘ ब्रेक में अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे) ने बोला कि मियां, अब एक एंड से तूझे ही डालना है. ‘ सिराज आईपीएल के 16वें सीजन में आरसीबी के लिए 11 मैचों में अभी तक 15 विकेट ले चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajinkya Rahane, Mohammed siraj, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 17:45 IST








