
प्रयागराज. यूपी नगर निकाय के चुनाव में बीजेपी का जलवा कायम है. बात अगर प्रयागराज की करें तो इस सीट से भी मेयर के पद पर जहां बीजेपी उम्मीदवार की ताजपोशी तय मानी जा रही है तो वहीं नगर निगम की अधिकांश सीटों पर बीजेपी का कब्जा होता दिख रहा. शहर में अब तक 82 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नतीजे घोषित हुए हैं जिसमें 43 वार्डों में बीजेपी के पार्षद पद के प्रत्याशी जीते हैं, जबकि 16 वार्डों में सपा ने जीत दर्ज की है.
प्रयागराज के 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है वहीं 3 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है. प्रयागराज के ही दो वार्डों में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है वहीं एक वार्ड में निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है. दो वार्डों में बसपा ने जीत दर्ज की है. प्रयागराज नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं.
पिछले चुनाव में 80 वार्ड थे लेकिन इस बार 20 वार्ड बढ़े हैं. अभी 20 वार्डों का चुनाव परिणाम आना बाकी है. पिछले निकाय चुनाव की बात करें तो उस चुनाव में भाजपा के सिर्फ 22 पार्षद जीते थे समाजवादी पार्टी के 24 पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीते थे.








