
अंबाला: नशा तस्करों के खिलाफ अंबाला पुलिस का अभियान जारी है. नशीले कैप्सूल और दवा की सप्लाई करने वाला एक केमिस्ट अंबाला पुलिस के हत्थे चढ़ा है. उसके कब्जे से पुलिस ने 5000 से ज्यादा नशीली गोलियां और 480 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं. वहीं साल 2023 में अब तक 65 NDPS एक्ट के मामलों में अंबाला पुलिस 105 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है.
SP जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि बीते 3 दिनों में अंबाला जिले में कबूतरबाजी के संबंध में 35 FIR दर्ज की जा चुकी हैं, जिसमें कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. SP ने बताया कि सीआईए शहजादपुर को यह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अंबाला में नशीली दवाएं लेकर आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी ली. उसके पास से 5000 से अधिक नशीली गोलियां और 480 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर नशा तस्कर से पूछताछ शुरू कर दी है.
एक्शन में SIT टीम
शुरुआती जांच में पता चला कि नशीली दवा सप्लाई करने वाला व्यक्ति केमिस्ट शॉप की आड़ में यह काम कर रहा था. बताया, साल 2023 में अब तक 65 NDPS एक्ट के मामलों में अंबाला पुलिस 105 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है. कबूतरबाजों पर नकेल कसने के लिए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज द्वारा बनाई गई SIT भी पूरी तरह एक्शन मोड में है.
बाइक चलाने वाले स्कूली बच्चों पर भी कसेंगे नकेल
SIT के सदस्य अंबाला SP जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि इन दिनों स्कूली छात्र छात्राओं में दोपहिया वाहनों के बढ़ते क्रेज़ पर भी अंबाला पुलिस सख्त रुख अपनाने जा रही है. स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं बिना लाइसेंस के अगर दोपहिया वाहन चलाते पाए जाते हैं और स्कूल भी उन्हें नहीं रोकता तो अंबाला पुलिस वाहन के मालिक और अभिभावकों पर कार्रवाई करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 16:18 IST








