
नागौर. अगर कोई विद्यार्थी आईटीआई करना चाहता है तो वह 14 मई से ऑनलाइन आवदेन कर सकता है. क्योंकि एनसीवीटी योजना के अंतर्गत 2023 – 24/25 लिए प्रवेश 15 मई से प्रारंभ होगा. इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों और योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा.
अगर आप आईटीआई करना चाहते हो तो आपकी न्यूनतम उम्र 14 वर्ष से पूर्ण हो या अधिक होनी चाहिए. अगर आप कक्षा 8 व 10 के आधार पर आवदेन करना चाहते हो तो आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, जिस कक्षा के आधार पर प्रवेश लेना चाहते हो तो उसकी मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एनसीवीटी योजना के अन्तर्गत सत्र 2023-24/25 के लिए प्रवेश 15 मई से प्रारंभ होंगे. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में संचालित फिटर, विद्युतकार, टर्नर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, कोपा, कोपा (महिला), तथा स्टेनो (हिन्दी),के लिए योग्यता दसवीं पास है. जबकिवायर मैन,वेल्डर, प्लम्बर और कारपेन्टर के लिए योग्यता आठवीं पास है. उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संचालित कोर्सेस में प्रवेश के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in/E-Mitra के माध्यम से किये जाएंगे.
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 01.09.2023 को 14 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए और आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10.07.2023 है. प्राचार्य ने बताया कि महिला अभ्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण शुल्क में 100% छूट है.
यह है ट्रेड की सीटें और उम्र की सीमा
विद्युतकार 2 वर्ष20
फिटर 2 वर्ष 20
टर्नर 2 वर्ष 20
मोटर मैकेनिक व्हीकल 2 वर्ष 24
स्टेनो (हिन्दी) 1 वर्ष 48
कोपा (पुरुष) 1 वर्ष 24
कोपा ( महिला)1 वर्ष 24
वायरमैन 1 वर्ष 20
वेल्डर 1 वर्ष 40
कारपेंटर 1 वर्ष24
प्लंबर 1 वर्ष 48.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 15:46 IST








