
हाइलाइट्स
पाकिस्तान को नया हेड कोच मिल गया है
7 टेस्ट और 11 वनडे खेलने वाले को जिम्मेदारी सौंपी गई
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ग्रांट ब्रैडबर्न कोअगले 2 साल के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया है. यानी ब्रैडबर्न की कोचिंग में ही पाकिस्तान इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाला वनडे और 2024 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा. ब्रैडबर्न हाल ही में पाकिस्तान-न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के दौरान कंसल्टेंट के रूप में पाकिस्तानी टीम से जुड़े थे. ब्रैडबर्न इससे पहले, 2018 से 2020 तक पाकिस्तानी टीम के फील्डिंग कोच रह चुके हैं. इसके बाद वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी, लाहौर से जुड़े थे. पाकिस्तान आने से पहले ब्रैडबर्न स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय टीम के कोच थे.
56 साल के ग्रांट ब्रैंडबर्न ने न्यूजीलैंड के लिए 7 टेस्ट और 11 वनडे खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 105 और वनडे में कुल 60 रन ही बनाए हैं. ब्रैडबर्न ने अपने पूरे वनडे करियर में एक ही चौका लगाया है. उन्होंने टेस्ट और वनडे में कुल 12 विकेट लिए हैं. ब्रैडबर्न ने 127 फर्स्ट क्लास मैच में 4978 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 शतक और 30 अर्धशतक जमाए हैं.
पूर्व साउथ अफ़्रीकी क्रिकेटर ऐंड्रयू पुटिक को पाकिस्तान का बैटिंग कोच बनाया गया है. वहीं स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच ड्रिकस साइमान और फ़िज़ियोथेरेपिस्ट क्लिफ़ डिकन अपने पदों पर बने रहंगे. हाल ही में मिकी आर्थर को टीम का डायरेक्टर बनाया गया था.
IRE vs BAN: 7 हजार किमी दूर IPL जैसा रोमांच, नो बॉल ने पलटी हारी बाजी, बांग्लादेश की रोमांचक जीत
रोहित-राहुल का विकल्प तैयार, टीम इंडिया को मिली नई सलामी जोड़ी, एक तो पहली गेंद से करता है हवाई फायर
पाकिस्तान का हेड कोच बनाए जाने के बाद ब्रैडबर्न ने कहा, “पाकिस्तान जैसे प्रतिभाशाली टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है. हमने अपनी उम्मीदों का दायरा बढ़ाया है और खिलाड़ियों के लिए अब चुनौतियां भी बढ़ती जाएंगी. यह प्रक्रिया न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के दौरान ही शुरू हो गई थी और हमारे खिलाड़ी इन चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: ODI World Cup, Pakistan, Pakistan cricket, Pcb
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 15:30 IST








