IPL में किस टीम ने जड़े सबसे ज्यादा शतक? लिस्ट में सबसे ऊपर RCB, देखें टॉप 5 में कौन-कौन?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़ते ही मुंबई इंडियंस के लिए 8 सालों के सूखे को खत्म कर दिया. दरअसल, 8 साल बाद किसी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए शतक जड़ा. सूर्या से पहले मुंबई इंडियंस के लिए वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस ने शतक जड़ा था. (MI Twitter)

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए शतक जड़ते ही सनराइजर्स हैदराबाद को पीछे कर दिया है. इससे पहले दोनों टीमों के खाते में 4- 4 शतक थे. लेकिन मुंबई इंडियंस ने अब कुल 5 शतक अपने नाम कर लिए हैं. मुंबई इस लिस्ट ने 6वें नंबर पर है.(PIC: AP) आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है. इनमें से 5 शतक सिर्फ विराट कोहली के हैं. वहीं एबी डिविलियर्स के कुल 3 शतक हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर ही टीम के लिए आधे से ज्यादा सेंचुरी जड़ी है. (PIC: AP) सबसे पहला आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स थी. रॉयल्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने आईपीएल में अब तक कुल 14 सेंचुरी लगाई है. पिछले वर्ष साल 2022 में यह टीम फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी. (IPL) पंजाब किंग्स ने 13, दिल्ली कैपिटल ने 10 तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 9 शतक जड़े हैं. आईपीएल 2023 का सीजन कुछ दिनों में खत्म होने को है. इस लिस्ट में अभी और भी बदलाव की गुंजाइश है. (AP)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे