Karnataka assembly Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 आना शुरू हो गए हैं. कुछ विधानसभा सीटों के रिजल्ट के साथ ही रुझानों में कांग्रेस पार्टी बहुमत के आंकड़े को छूती नजर आ रही है वहीं बीजेपी इस बार पिछड़ती दिखाई दे रही है. कर्नाटक में सरकार होने के बावजूद भले ही बीजेपी इस बार हार की ओर है लेकिन जनता की नजर में पार्टी का जलवा बरकरार है. बीजेपी का इस बार के चुनावों में भी वोट प्रतिशत जस का तस है. पार्टी को मिले वोट परसेंटेज में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है.
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 में भारतीय जनता पार्टी का कुल वोट प्रतिशत 35.7 फीसदी है, जबकि पांच साल पहले साल 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भी पार्टी का वोट प्रतिशत जीत के बावजूद 36.2 फीसदी था. ऐसे में इस बार बीजेपी को एक फीसदी से भी कम वोटों का नुकसान हुआ है जो कि न के बराबर है.
कम बढ़त पर भी कांग्रेस ले गई फायदा
चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि जीत की ओर बढ़ती कांग्रेस पार्टी को इस बार वोट प्रतिशत के मुकाबले सीटों का जबर्दस्त फायदा हुआ है. जहां पिछली बार 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बीजेपी से भी दो फीसदी आगे 38.4 फीसदी था वहीं इस बार यह करीब 5 फीसदी बढ़कर 43.1 फीसदी हो गया है. हालांकि सीटों में बड़ा मुनाफा मिला है. 2018 कर्नाटक असेंबली इलेक्शन में कांग्रेस के खाते में 78 सीटें आई थीं. जबकि पार्टी ने 221 सीटों पर चुनाव लड़ा था. वहीं इस बार कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है. यह बहुमत के 113 सीटों के आंकड़े से काफी ऊपर है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की कल सगाई, दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर होगी सेरेमनी, चेक करें गेस्ट लिस्ट

CBSE Result 2023 : 10वीं, 12वीं में हो गए हैं फेल तो घबराएं नहीं, जुलाई में होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा, कर सकते हैं पास

नींद की कुर्बानी आपको बना सकती है हाई बीपी का मरीज, फोन-शराब सहित आज ही अवॉइड कर दें ये आदतें

ऑन ड्यूटी डॉक्टर की मौत से उबाल, कैंडल मार्च निकालकर एम्स के डॉक्टरों ने की ये मांग

सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिले अधिकार पर अब भी लग सकता है ‘ग्रहण’, केंद्र के पास अभी भी हैं ये विकल्प

DDA Flats: डीडीए लॉन्च करेगा 14000 फ्लैट, जानें इनकी कीमत, लोकेशन, खासियत, आवेदन और ड्रॉ डेट

बाइक से पेट्रोल निकाला और फिर लगा दी आग! देखें दिल्ली की इस महिला का चौंकाने वाला VIDEO

By Polls Result: आजम खान का आखिरी किला भी ध्वस्त, सपा का हिंदुत्व कार्ड फेल, रामपुर में लहराया भगवा

दिल्ली-NCR में बनेंगे तीन और नए एक्सप्रेसवे, UP, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के इन शहरों की घट जाएगी दूरी

टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड: हत्यारों की होगी फैशियल मैपिंग, 7 मोबाइल खोलेंगे मर्डर का राज !

अरविंद केजरीवाल इन योजनाओं के जरिए फिर से शुरू करेंगे दिल्ली में मुफ्त सेवाओं का दौर!, जानें DTC, मेट्रो और बिजली सब्सिडी के अलावा और क्या हैं
किसको हुआ ज्यादा नुकसान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे ज्यादा नुकसान जनता दल सेक्युलर को होता दिखाई दे रहा है. जहां जेडीएस के खाते में सीटें भी कम आती दिख रही हैं वहीं इसका वोट प्रतिशत भी करीब 7 फीसदी गिरा है. कर्नाटक असेंबली इलेक्शन 2018 में जेडीएस ने 200 सीटों पर चुनाव लड़ा था, कुल 37 पर जीत दर्ज की थी. इसका वोट प्रतिशत 20.61 फीसदी था. जबकि इस बार जेडीएस महज 21 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है. वहीं इसका वोट प्रतिशत भी 13. 3 फीसदी है. ऐसे में इन नतीजों से एक बात तो तय है कि जो नुकसान जेडीएस को हुआ है, उसका बड़ा फायदा कांग्रेस पार्टी के खाते में गया है.
तमाम वादों के बाद भी बीजेपी नहीं बढ़ा पाई वोट
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो कर्नाटक में जीत को दोहराने के लिए बीजेपी ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था. सत्ता में होने और विभिन्न चुनावी वादों के बावजूद बीजेपी अपने वोट प्रतिशत को नहीं बढ़ा पाई. वोट प्रतिशत में तो बीजेपी को नुकसान नहीं हुआ लेकिन बड़ी संख्या में सीटें गंवानी पड़ी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Karnataka
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 14:48 IST








