
शशिकांत ओझा/पलामू. 12 मई को सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं का परिणाम जारी किया है. साइंस से 12वीं साइंस में डाल्टनगंज की रहने वाली अनुप्रिया कुमार 97% लाकर साइंस टॉपर बनी है. रिजल्ट के बाद से उसके विद्यालय एमके डीएवी पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल है. अनुप्रिया कुमारी एनडीए का रिटेन परीक्षा क्लियर कर चुकी है. उसकी 10वीं तक की पढ़ाई ब्राइट लेंड स्कूल से हुई है. 10वीं में उसे 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ था.
IAS अधिकारी बनना चाहती हैं अनुप्रिया
अनुप्रिया कुमारी ने न्यूज18 लोकल को बताया की वो अपनी पढ़ाई लक्ष्य बनाकर करती थी. उसका लक्ष्य 95% से ज्यादा अंक लाने का था. लक्ष्य से ज्यादा 97% अंक प्राप्त हुआ है. इसके लिए कठिक परीश्रम की है. रात में माहौल शांत होता है इसलिए रात में पढ़ाई करती थी. पढ़ाई में स्कूल के टीचर का भरपूर सहयोग मिला. उन्होंने बताया कि वे फिलाहाल कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रही है. आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है.
पिता हैं वकील
अनुप्रिया ने बताया कि उसके पिता अशोक कुमार मिश्रा सिविल कोर्ट डाल्टनगंज में वकील हैं और मां अनुरेखा देवी सिविल कोर्ट के डीएलएसए ऑफिस में पारा लीगल वोलेंटियर के पद पर कार्यरत हैं. माता-पिता शुरू से पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं. मेरे रिजल्ट से वे काफी खुश हैं. घर व स्कूल में खुशी का माहौल है. दोस्त व रिश्तेदार लगातार फोनकर शुभकामनाएं दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 14:28 IST








