इस होटल में लोग रोजाना खा जाते हैं 3 बकरे का मटन, स्वाद ऐसा कि खाने वालों की लगती है भीड़-6182285

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रविकांत कुमार/मधेपुरा.अगर आप मटन खाने के शौकीन हैं तो आपको एक बार इस होटल के मटन का स्वाद चखना चाहिए. खाने वाले लोग बताते हैं कि स्वाद की वजह से कभी-कभी घंटों इंतजार भी करना पड़ता है. जी हां! हम बात कर रहे हैं जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के सामने NH-106 के किनारे स्थित आयुष होटल की, जहां पर शुद्ध और ताजा मटन खिलाने की गारंटी दी जाती है.

सुबह के 10 बजे से रात के 8 बजे तक इस होटल में मटन खाने वाले लोगों की लाइन लगी रहती है. होटल के संचालक विनोद पटेल बताते हैं कि पहले तो 4-5 केजी ही बिकता था. लेकिन धीरे-धीरे जब लोगों को स्वाद पसंद आता गया, तो ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ने लगी. ग्राहकों की डिमांड के अनुसार यहां सिर्फ मटन की खपत होने लगी. इसके बाद मछली और अंडा को बंद कर दिया गया.

मटन बनाने में करते हैं घरेलू मसाले का इस्तेमाल
होटल के संचालक विनोद पटेल बताते हैं कि फिलहाल यहां दिन भर में 3 शिफ्ट में मटन बनाया जाता है. सुबह 10 बकरा (खस्सी) कटता है, जिसका मटन दोपहर तक बिक जाता है. फिर दोपहर में दूसरा खस्सी और शाम को तीसरा खस्सी कटता है. औसतन 30 किलो मटन यहां रोजाना बनाया जाता है. उन्होंने बताया कि मटन बनाने के लिए स्पेशल कारीगर रखे हैं. कारीगर मांगेन पटेल ने बताया कि मटन बनाने के लिए वह किसी गुप्त मसाले का प्रयोग नहीं करते हैं, बल्कि सभी लोकल घरेलू मसाले का प्रयोग करते हैं. बनाने की विधि थोड़ी सी अलग है. अपने टेक्निक के हिसाब से मटन बनाते हैं, जिसका स्वाद लोगों को पसंद आता है.

ग्राहक ही करते हैं स्वाद का प्रचार
होटल संचालक ने बताया कि ग्राहकों के द्वारा ही इतना प्रचार-प्रसार हुआ कि आज उनके होटल में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. सुबह को मटन पकने से पहले ही ग्राहक जुटने लगते हैं, जो रात के 8 बजे तक आते रहते हैं. बताया कि शुद्धता और क्वालिटी से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करते हैं. यही वजह है कि लोगों का ध्यान आकर्षण करने में सफल हो पाए. उन्होंने बताया कि 150 रुपए में मटन की थाली और 100 रुपये में चिकन की थाली लगाई जाती है. यहां खाने के अलावा ग्राहक अपने घर के लिए पार्सल भी कराते हैं.

Tags: Food

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे