Gorakhpur Nagar Nigam chunav 2023: योगी के शहर में किन्‍नर जीती थी चुनाव, BJP, SP, BSP सबको हराया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यह किस्‍सा है उत्‍तर प्रदेश के वर्तमान सीएम योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर का. बात है वर्ष 2001 की. यूपी में नगरीय निकाय चुनाव था. सभी दल अपना अपना ताल ठोंक रहे थे. उस समय राज्‍य सरकार में लगभग आधा दर्जन से अधिक मंत्री गोरखपुर से थे लेकिन जनता उनके काम से खुश नहीं थी. इसी बीच नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए एक प्रत्‍याशी का नाम सामने आया. नाम था आशा देवी उर्फ अमरनाथ यादव. न कोई दल न बल निर्दल.
दरअसल, उस चुनाव में गोरखपुर का मेयर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था. ऐसे में जब किन्‍नर आशा देवी उर्फ अमरनाथ यादव ने पर्चा दाखिले की कोशिश की, तो अधिकारियों से वाद विवाद की स्‍थिति पैदा हो गई. अधिकारी ये समझ नहीं पा रहे थे कि उन्‍हें महिला के रूप में समझा जाए या पुरुष.ऐसे में काफी हंगामे के बाद प्रशासन ने उनका पर्चा आशा देवी उर्फ अमरनाथ यादव के रूप में स्‍वीकार कर लिया. उस समय के तत्कालीन जिलाधिकारी देवेश चतुर्वेदी ने आशा देवी के पर्चे को मान्‍यता दे दी थी.

10 हजार रुपये का कर्ज लेकर लड़ा चुनाव
जब आशा देवी उर्फ अमरनाथ यादव ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, तो उनके पास जमानत राशि तक के पैसे नहीं थे. इसके लिए उन्‍होंने 10 हजार रुपये कर्ज लिया और पर्चा भरा. इसके बाद आशा देवी के साथ पूरा किन्‍नर समाज एकजुट होकर प्रचार प्रसार करने लगा. उनके प्रचार में मध्‍यप्रदेश से किन्‍नर विधायक शबनम मौसी भी शामिल हुईं.

नतीजों ने दिग्‍गजों को किया सन्‍न
सभी दिग्‍गज अपने अपने दल और प्रत्‍याशियों के प्रचार प्रसार में जुटे रहे, लेकिन जब नतीजे आए, तो सब सन्‍न रह गए. गोरखपुर की जनता इस बार निर्दल प्रत्‍याशी किन्‍नर आशा देवी उर्फ अमरनाथ यादव पर मेहरबान हो गई. नतीजन आशा देवी को 1,09849 वोट मिले, तो समाजवादी पार्टी की प्रत्‍याशी अंजू चौधरी को 44545 वोट, वहीं भाजपा की विद्यावती को 29545 वोट मिले थे. इस चुनाव में सपा के अलावा अन्‍य सभी दलों की जमानत जब्‍त हो गई. इस तरह आशा देवी देश की पहली किन्नर मेयर बन गईं.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

रिक्‍शे पर चलती थीं मेयर
मेयर का चुनाव जीतने के बाद भी आशा देवी उर्फ अमरनाथ यादव आम जनता की तरह ही अपना काम करती थीं. मेयर बनने के बाद भी वह कार की बजाय रिक्‍शे से शहर में घूमती थीं. उन्‍होंने रिक्‍शे पर लालबत्‍ती लगवाया और उसी से नगर निगम पहुंचती थीं, जिसकी हर तरफ चर्चा होती थी. जून 2013 में किडनी की बीमारी से पीड़ित होने की वजह से आशा देवी का निधन हो गया.

1995 में पहली बार जीती थीं भाजपा
गोरखपुर नगर निगम गठन के बाद वर्ष 1995 में भाजपा को यहां पहली बार जीत मिली थी, तब भाजपा प्रत्‍याशी राजेंद्र शर्मा मेयर बने थे. उसके बाद से यह सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई. वर्ष 2001 में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित सीट पर आशा देवी उर्फ अमरनाथ यादव ने जीत दर्ज कर ली. इसके बाद वर्ष 2006 में ओबीसी के लिए आरक्षित सीट पर डॉ. अंजू चौधरी चुनाव जीत गईं. इसके बाद हुए चुनाव में वर्ष 2012 में सामान्‍य महिला के लिए यह सीट आरक्षित हो गई, जिसमें भाजपा की डॉ.सत्या पांडेय जीती. इसके बाद के चुनाव में वर्ष 2017 में भाजपा के सीताराम जायसवाल मेयर चुने गए. इस बार भाजपा से डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सपा से भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद, कांग्रेस से नवीन सिन्हा, बसपा के नवल किशोरी नथानी मैदान में हैं. अभी तक के रूझानों में भाजपा आगे चल रही है.

Tags: CM Yogi Aditya Nath, Gorakhpur city news, Gorakhpur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे