CBSE Result 2023: किसलय का डबल धमाल, जेईई मेंस में 99.9 परसेंटाइल लाने के बाद 12वीं के टॉपर में भी बनाई जगह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले किसलय ने जेईई मेंस के बाद 12वीं की परीक्षा में भी कमाल कर दिया है. उन्होंने जेईई मेंस में 99.9 परसेंटाइल लाकर रांची में टॉप किया था.अब 12वीं की बोर्ड एग्जाम में भी वो 94% लाकर टॉपर लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे. किसलय बताते हैं बोर्ड व जेईई एग्जाम की तैयारी साथ में करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा. कभी कोचिंग में टेस्ट होता था तो कभी स्कूल में, लेकिन यही चुनौती है जो आप को मजबूत बनाती है.

किसलय बताते हैं,यह जर्नी लंबी होती है और इस सफर में जो सबसे महत्वपूर्ण होता है वह है आपका मेंटली मजबूत होना.अगर आप मेंटली मजबूत नहीं है तो ये सफर पार नहीं कर पाएंगे. इसके लिए पढ़ाई के साथ-साथ आप नेचर के भी करीब आए. थोड़ा गार्डन में घूमे फिरे, फोन में चिपके रहने से अच्छा है कि हमें नेचर के साथ घुलना मिलना चाहिए. इससे दिमाग रिफ्रेश होता है और पढ़ाई में मन अधिक लगता है.

क्वांटिटी नहीं क्वालिटी है जरूरी
किसलय बताते हैं, कम पढ़ो लेकिन अच्छे से पढ़ो और मन लगाकर पढ़ो. उन्होंने कहा, ‘ मैं हर दिन 6 से 7 घंटे की पढ़ाई नियमित तौर पर किया करता था. कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी होती है. स्कूल से सीधा कोचिंग जाता था और कोचिंग से आकर मां से बैठ कर बातें किया करता था. इससे मेंटेली रिफ्रेश हो जाता और फिर रात के करीब 1:00 से 2:00 तक बैठकर पढ़ता था. आप कितना घंटा पढ़ते हैं यह मायने नहीं रखता, बल्कि आप कितने फोकस्ड और ईमानदारी के साथ पढ़ते हैं मायने यह रखता है’.

आपके शहर से (रांची)

किसलय बताते हैं,पढ़ाई के दौरान कई बार लोग नींद से समझौता करते हैं.जो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. सेहत सबसे बड़ी पूंजी है. 7 घंटे की नींद बहुत जरूरी है जिससे मैंने कभी कंप्रोमाइज नहीं किया व कभी कभी गार्डन में घूम लिया करता था.कई बार ऐसा समय भी आया जब बहुत ही लो फील किया करता था.लेकिन यही फेज़ होता है, जब आपको समझना होता है कि यह सिर्फ टेंपरेरी फेज़ हैं.यहीं पर आपको हार नहीं मानी होती.अगर आप इस लो फेज़ को पार कर लेते तो सफलता निश्चित है.

स्टीव जॉब्स की जर्नी ने किया मोटिवेट
आगे बताते हैं, ‘मुझे स्टीव जॉब्स की बातें बहुत अच्छी लगती है.उन्होंने कहा था कि फेलियर आप को सबक सिखाने आते हैं.आपको सिर्फ यह बताने आते हैं कि आप को और अधिक मेहनत करनी है. इससे आपको हताश, निराश, परेशान नहीं होना हैं. मुझे स्टीव जॉब्स की जर्नी बहुत मोटिवेट करती है. एप्पल कंपनी से निकाले जाने के बाद खुद की दो कंपनी खड़ी कर दी. यह सच में बहुत ही इंस्पिरेशनल है.
इसलिए जब भी मेरी टेस्ट में काम मार्क्स आते थे, तो निराश होने से बजाए मैं यह सोचता था कि मुझे और अधिक मेहनत करने की जरूरत है.बस इसी पॉजिटिव सोच के साथ मैंने मेहनत की.’

Tags: CBSE board results, Jee main, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे