90 के दशक में था इन 4 सिंगर्स का बोल-बाला, दिए एक से बढ़कर एक कई हिट गाने, 1 ने तो तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली.  बॉलीवुड में हमेशा से ही गाने फिल्मों का एक अहम हिस्सा रहे हैं. इसलिए तो शायद ही ऐसी कोई फिल्म होगी जिसमें गाना नहीं होगा. कई बार तो फिल्म को हिट कराने में गानों का एक बड़ा हाथ रहता है और कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन उसके गाने मार्केट में धूम मचा देते हैं. हमारे देश में शादी- ब्याह हो या फिर बर्थडे पार्टी, कोई भी फंक्शन बिना बॉलीवुड गानों के पूरा हो ही नहीं सकता है. बॉलीवुड गानों के तो हम सब दीवाने हैं, लेकिन बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो इन गानों को आवाज देकर ऑडियंस के दिलों में उतारने वाले सिंगर्स से वाकिफ होते हैं. 

ये इन गायकों की गायकी का ही कमाल होता है जो गानों को सीधे ऑडियंस के दिलों से जोड़ता है. आज सोशल मीडिया के जमाने में भले ही आप आज के हिट गानों के सिंगर्स से वाकिफ हों, लेकिन 80 और 90 के दशक में ऐसा नहीं होता था. तो चलिए आज आपको गुजरे जमाने के उन सिंगर्स के बारे में बताते हैं जिनके गानों पर आप खूब थिरके होंगे, लेकिन आज ये सिंगर्स इंडस्ट्री से गायब हो चुके हैं.

” isDesktop=”true” id=”6175931″ >

कुणाल गांजावाला-
इमरान हाशमी की फिल्म ‘मर्डर’ का गाना ‘भीगे होंठ तेरे’ तो आपको याद ही होगा. ये गाना बॉलीवुड के अबतक के सबसे रोमांटिक गानों में शामिल है. युवाओं के बीच ये गाना आज भी उतना ही पॉपुलर है जितना फिल्म की रिलीज के वक्त था. इस गाने को कुणाल गांजावाला ने आवाज दी थी. इतना ही नहीं उन्होंने ‘दुप्पट्टा तेरा नौ रंग दा’, ‘दिल न दिया दिल न लिया’ जैसे और भी कई लोकप्रिय गानों को आवाज दी थी. एक वक्त पर इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में शामिल कुणाल गांजावाला आज म्यूजिक इंडस्ट्री के गुमनाम सितारे बन चुके हैं.

” isDesktop=”true” id=”6175931″ >

साधना सरगम-
‘पहला नशा’ आज भी जब किसी को पहली- पहली बार प्यार होता है तो सबसे पहले दिमाग में यही गाना आता है. आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ आज भी लवर्स का फेवरेट सॉन्ग माना जाता है. इस गाने को सुनते ही आप साधना सरगम की जादुई आवाज में खो जाते हैं. साधना सरगम ने ‘आप के आ जाने से’, ‘मेला दिलों का’ जैसे गानों को आवाज दी है. उन्होंने करीब 27 भाषाओं में गाना गाकर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 

” isDesktop=”true” id=”6175931″ >

विनोद राठौड़-
अगर आप 90 के दशक की फिल्मों के फैन हैं तो आप आज भी ‘छुपाना भी नहीं आता’ गाना तो गुनगुनाते ही होंगे. विनोद राठौर का ये गाना और ‘कोई न कोई चाहिए’ गाना काफी पॉपुलर हुआ था. उन्होंने अपने करियर के दौरान साढ़े तीन हजार गानों को आवाज दी है. इसमें हिंदी, मराठी, गुजराती और बंगाली गाने शामिल हैं. 

” isDesktop=”true” id=”6175931″ >

जुबीन गर्ग- 
जुबीन गर्ग की आवाज जितनी दिलकश थी, उतने ही वो हैंडसम भी थे. फिल्म ‘गैंगस्टर’ का गाना ‘या अली’ सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था. जुबीन गर्ग की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी.

Tags: Bollywood movies

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे