
हाइलाइट्स
1994 में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा ने जीती थी रामनगरम सीट
एचडी कुमारस्वामी ने 2004 से लगातार 4 बार जीता चुनाव
परंपरागत सीट के चलते पहली बार निखिल कुमारस्वामी को चुनावी दंगल में उतारा गया
LIVE Ramanagara Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) में कई हाइप्रोफाइल सीट्स हैं. इनमें रामनगरम विधानसभा सीट (Ramanagara Assembly) भी है जहां से जेडीएस (JDS) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे और कन्नड़ फिल्म अभिनेता निखिल कुमारस्वामी (Nikhil Kumaraswamy) चुनावी दंगल में उतरे हैं. इस सीट से उनके पिता एचडी कुमारस्वामी 2004 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं. इस सीट पर 10 मई को चुनाव हुए थे जिसके चुनावी रुझान आने शुरू हो गए हैं. रिजल्ट की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
इस सीट पर कांग्रेस के इकबाल हुसैन एचए (H. A. IQBAL HUSSAIN), भाजपा के गौथम गौड़ा (GAUTHAM MARILINGEGOWDA) और आम आदमी पार्टी के बायरेगौड़ा. एस (BYREGOWDA. S) भी मजबूती से डटे हुए हैं. सीट पर मुकाबला बेहद ही कड़ी टक्कर का बना हुआ है.
रामनगरम विधानसभा सीट जेडीएस की परंपरागत सीट में शुमार है. निखिल कुमारस्वामी (Nikhil Kumaraswamy) यहां से पहली पर चुनाव लड़ रहे हैं. बावजूद इसके यहां से उनकी स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है. कन्नड़ फिल्मों का अभिनेता होने की वजह से उनका चेहरा जाना पहचाना है. साल 2018 के पिछले चुनाव में एच डी कुमारस्वामी ने कांग्रेस के एचए लक्कल हुसैन को 22,636 वोट से मात देकर चौथी बार यहां से जीत दर्ज की थी. इस सीट से 1994 में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा ने एक बार चुनाव जीत दर्ज की थी.
कर्नाटक में कुल वोटर्स की संख्या 5.24 करोड़ से ज्यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और महिला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 4,751, सर्विस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:48 IST








