इस घर की कीमत जान उड़ जाएंगे होश, 5 स्टार होटल जितने में है पार्किंग, स्वीमिंग पूल, हेलीपैड से लेकर म्यूजियम तक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारत एक ऐसा देश है जहां 140 बिलेनियर्स रहते हैं और यह दुनिया में बिलेनियर्स की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है. आज हम आपको देश के अमीर परिवारों में शुमार एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताएंगे. सबसे पहले तो जान लें ये शख्स कौन है. हम जिसकी बात कर रहे हैं वो है रेमंड ग्रुप के CMD गौतम सिंघानिया. गौतम सिंघानिया एक भारतीय उद्योगपति हैं. इनके घर की कीमत जान आपके होश उड़ जाएंगे. बता दें कि गौतम सिंघानिया का जेके हाउस (JK House) एक 30 मंजिला इमारत है. जेके हाउस की गिनती आज देश की कुछ सबसे ऊंची प्राइवेट इमारतों में भी की जाती है.

गौतम सिंघानिया के इस आलिशान घर की बात करें तो यह एक 30 मंजिला इमारत है जो के मुंबई के ब्रीच कैंडी इलाके में बना हुआ है. इसका हर फ्लोर बेहद आलीशान है. इस बिल्डिंग में दो स्वीमिंग पूल, हेलीपैड, स्पा, जिम, मनोरंजन के साधनों के अलावा बहुत कुछ है. इस इमारत में महंगी कारों को पार्क करने के लिए पांच मंजिलें पार्किंग के लिए हैं.

ये भी पढ़ें: PF अकाउंट का बैलेंस चेक करना हुआ आसान, बिना इंटरनेट के भी कर सकते है पता, वो भी सिर्फ 2 मिनट में

कितनी है कीमत
मुंबई के पॉश इलाके में खड़ी ये गगनचुंबी इमारत करीब 6,000 करोड़ रुपये कीमत की है. इसकी ऊपरी मंजिलों को अलग-अलग रेजिडेंशियल सेक्टर्स में बांटा गया है, ताकि परिवार का प्रत्येक सदस्य अपनी प्राइवेसी के साथ रह सके. इसके अलावा हर फ्लोर पर हरे-भरे बागीचों और फूलों के लिए भी अलग स्थान दिया गया है, जो इसके हर मंजिल को बेहद खूबसूरत बनाने का काम करता है.

1 एकड़ में है फैला
ये हाउस 1 एकड़ के प्लॉट में बना है. इस जमीन पर पहले से ही सिंघानिया फैमिली का साल 1960 में बना ग्राउंड प्लस टू बंगला था. 15वें से 18वें फ्लोर के बीच एक म्यूजियम है. 19वें फ्लोर पर सर्विस एरिया है जबकि 20वें फ्लोर से शुरू होकर 36वें फ्लोर तक रिहाइश, रिफ्यूज एरिया और अन्य सुविधाएं एवं एसी प्लांट रूम है. जेके हाउस बिल्डिंग की ऊंचाई 142.56 मीटर है. वहीं अगर इसके रिनोवेशन की बात करें तो ऐसी खबरें थी के इसमें तकरीबन 270 करोड़ रुपयों का खर्च आया था.

घर के बार संगमरमर से एक मंडप बनावाया गया है जो तकरीबन 45 फीट ऊंचा है. इसमें जे के ग्रुप के संस्थापक और गौतम सिंघानिया के दादा लाला कैलाशपत सिंघानिया की एक मूर्ती लगी है. गौतम सिंघानिया देश के उन चुनिंदा बिजनेसमैन में से एक हैं जो प्राइवेट जेट और याट् के मालिक हैं. उनके पास दो याट् ‘मूनरैकर’ (Moonracker) और अशीना (Ashena) हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे