
रामकुमार नायक/महासमुंद – शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं और ये न्याय के देवता कहलाते हैं. हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. कहा जाता है कि इस दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. जिससे कष्ट भी दूर हो जाते हैं और भाग्य के सितारे चमक उठते हैं. वहीं शनि देव के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति का सुख-चैन छिन जाता है और पीड़ा बनीं रहती है. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार यदि आप शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं. तो शनिवार के दिन पूजा पाठ करें.
शनिवार के दिन सूर्योदय के बाद पीपल की पूजा करनी चाहिए. जल अर्पित करने के साथ तेल का दीया जलाने चाहिए. इससे शनिदेव की कृपा हमेशा बनीं रहती हैं. मान्यता है कि पीपल के वृक्ष के नीचे शनिदेव आसन रहते हैं.
सरसों के तेल का दीपक शनिवार को शाम में जलाएं
सर्वप्रथम सुबह स्नान कर निवृत्त हो जाएं. इस दिन हो सके तो स्वच्छ काले रंग का वस्त्र धारण करें. पूरे दिन उपवास करें और शाम को शनिदेव मंदिर जाकर पूजा करें. सरसों के तेल का दीपक शनिवार को शाम के वक्त बरगद और पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं, फिर दूध और धूप चढ़ाएं. शनि मंदिर में शनिवार की शाम सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल का दीपक लगाना चाहिए. इसके साथ ही दीपक में काले तिल के कुछ दाने डाला जाते है.
मंत्र और चालीसा का पाठ
शनिवार के दिन शनिदेव के मंत्र और चालीसा का पाठ करना चाहिए. इससे शनिदेव की कृपा बनीं रहती है और कुंडली से साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है. शनिवार के दिन विशेष रूप से सुंदरकांड या हनुमान चालीसा पाठ करना चाहिए.
इन बातों का रखें ध्यान
शनि देव की आंखों में नहीं देखना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव की पूजा करते समय नजरें नीचे रहना चाहिए. शनि देव से नजरें मिलाने से आप पर शनि देव की बुरी नजर पड़ सकती है.
लोहा चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं
शनिदेव मंदिर के पंडित प्रदीप तिवारी महाराज ने बताया कि शनि शांति पूजा के दौरान शनिदेव को तेल स्व स्नान कराया जाता है. इसके अलावा चना, गुड़, तिल विशेष रूप से चढ़ाया जाता है. लोहे की वस्तु जैसे कील भी चढ़ाया जाता है. जरूरी नहीं की कील ही चढ़ाया जाए कोई भी लोहे की धातु चढ़ाया जाता है. जैसे लोहा चढ़ाने से यमराज खुश हो जाते हैं ठीक उसी प्रकार शनिदेव को भी लोहा चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं. भक्तों की समस्या दूर करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Shanidev
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:38 IST








