Saharanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: सहारनपुर में BJP को मिली बढ़त, BSP फिर पीछे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सहारनपुर. यूपी नगर निकाय चुनाव का परिणाम (UP Nagar Nigam Chunav Result) धीरे-धीरे सामने आने लगा है. शुरुआती रुझानों में सहारनपुर मेयर सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को बढ़त मिलती दिख रही थी. लेकिन, तीसरे राउंड बीजेपी प्रत्याशी डा अजय कुमार आगे चल रहे हैं. वहीं बीएसपी उम्मीदवार खदीजा मसूद दूसरे नंबर पर हैं. यहां दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार नूर हसन तीसरे नंबर पर हैं.

सहारनपुर में 55 फीसदी वोटिंग हुई थी. यहां कड़े मुकाबले में बीएसपी को फायदा होता दिख रहा है. यहां इमरान मसूद की भाभी खदीजा BSP से उम्मीदवार हैं और इमरान यहां काफी अच्छी सियासी पकड़ भी रखते हैं. साथ ही मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार सहारनपुर की सीट पर बीएसपी को शुरुआत में बढ़त मिल रही थी.

राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. आयोग के मुताबिक 24 घंटे के भीतर परिणाम आने की पूरी संभावना है.हालांकि जहां पर मेयर और पार्षदों के चुनाव ईवीएम से हुए हैं वहां पर देर शाम तक फैसले आने की उम्मीद है. जबकि जहां बैलट पेपर के जरिए मतगणना हुई है वहां देर रात 12:00 बजे तक या अगले दिन सुबह नतीजे आने की संभावना है. हर चक्र की मतगणना के बाद स्पीकर के ज़रिये मतगणना की पूरी जानकारी अनाउंस किया जाएगा.

नगर निकाय चुनाव से जुड़ी अहम जानकारियां
प्रदेश में 353 मतगणना केंद्रों पर होगी वोटो की गिनती
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियों को किया पूरा
सभी RO को मतगणना संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिये गए
सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
एक मतपेटी में लगभग 2400 वोट
लगभग 5 बूथ पर लगेगी 1 टेबल
नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये सफेद रंग का बैलेट पेपर
नगर पालिका अध्यक्ष के लिये हरे रंग का बैलेट पेपर
पालिका और पंचायत के सदस्यों के लिये गुलाबी बैलेट पेपर
पहले चरण के 37 जिलों में हुआ 52 फीसदी मतदान
दूसरे चरण के 38 जिलों में 53 फीसदी हुआ मतदान
17 मेयर और 1420 पार्षदों के लिये आएंगे नतीजे
199 नगर पालिका अध्यक्ष और 5327 सदस्य पदों के आएंगे नतीजे
544 नगर पंचायत अध्यक्ष और 7177 सदस्य पदों के आंगे नतीजे
4 करोड़ 32 लाख 38 हजार 891 लोगों ने किये अपने मताधिकार का प्रयोग

Tags: Saharanpur news, UP election results, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे