
नीरज कुमार/बेगूसराय : सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है. इस बार भी लड़कों और लड़कियों दोनों ने बराबर अंक पाकर बाजी मार ली है. बेगूसराय के अभिषेक कुमार ने 10 वीं में 94 % मार्क प्राप्त किया है. अभिषेक कुमार बेगूसराय जिला के पोखरिया का रहने वाला है.
अभिषेक बेगूसराय के केआरसी एकेडमी का छात्र है. उनकी इस उपलब्धि पर परिवार वालों के साथ -साथ स्कूल में भी खुशी का माहौल है. अभिषेक के जिला टॉपर बनने पर परिवार वालों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.
इसरो का वैज्ञानिक बनना चाहते हैं अभिषेक
बेगूसराय जिले के पोखरिया के रहने वाले अभिषेक कुमार इसरो का वैज्ञानिक बनना चाहते हैं. सीबीएसई 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए अभिषेक सेल्फ स्टडी पर फोकस करता था. अपनी मेहनत के बूते ही अभिषेक 94 फीसदी अंक प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है. अभिषेक को अंग्रेजी में 88, हिंदी में 94, गणित में 97, सामाजिक विज्ञान में 98 और विज्ञान में 93 अंक प्राप्त किया है.
8 से 10 घंटे की पढ़ाई है जरूरी
अभिषेक का मानना है कि बेहतर अंक लाने के लिए 8 से 10 घंटे पढ़ाई करना आवश्यक है. अभिषेक ने इस सफलता श्रेय अपने अभिभावक के साथ अपने स्कूल के टीचर को दिया है. अभिषेक के पिता रंजीत कुमार बेगूसराय कोर्ट में मुंशी का काम करते हैं. जबकि मां गृहणी है. माता-पिता का कहना है बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे. सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार घोषित हुआ है. जिले के रीवर वैली, विकास विद्यालय, आरसी एकेडमी के साथ बीआर डीएवी के सबसे ज्यादा बच्चों ने 80 % से ज्यादा अंक लाकर सफलता पाई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Begusarai news, Bihar News
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:30 IST








