हाइलाइट्स
भाजपा में आने से पहले पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने ज्वाइन की थी आम आदमी पार्टी
तीन बार के कांग्रेस-जेडीएस विधायक रहे जमीर अहमद के साथ हो रहा कड़ा मुकाबला
LIVE Chamrajpet Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में इस बार बेंगलुरु पुलिस के कमिश्नर रहे भास्कर राव (Bhaskar Rao) भी राजनीतिक किस्मत आजमाने के लिए चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं. अप्रैल, 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थामने वाले भास्कर राव का 11 माह बाद ही पार्टी से मोह भंग हो गया और भाजपा में चले गये थे.
भास्कार राव भाजपा (BJP) के टिकट पर बेंगलुरु शहरी जिला अंतर्गत चमराजपेट विधानसभा सीट (Chamrajpet Assembly) पर चुनावी ताल ठोंके हैं उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के सीटिंग विधायक जमीर अहमद खान (Zameer Ahmed Khan) से है. जमीर अहमद इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं. भाजपा इस सीट को झटकने की कोशिश में है. इस सीट पर मतगणना शुरू हो गई है और शुरुआती रूझान आने लगे हैं. चुनाव परिणाम की पल-पल की अपडेट जानने के लिए हमसे लाइव जुड़े रहें.
चमराजपेट विधानसभा सीट पर जनता दल (एस) के गोविंदाराजू (Govindaraju) और आम आदमी पार्टी के जगदीश चंद्रा सी. (JAGADISH CHANDRA C.) ने मुकाबले को दिलचस्प बनाया हुआ है. अहम बात यह है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों की घोषणा से ऐन वक्त पहले भास्कर राव ने आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका दिया था
चमराजपेट सीट पर साल 2008 से जमीर अहमद खान का ही कब्जा है. 2008 और 2013 के चुनाव जनता दल (सेक्युलर) के टिकट पर जीते थे. जबकि 2018 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था और भाजपा के एम लक्ष्मीनारायण को 33,137 मतों से मात दी थी. इस सीट पर 2014 को चुनाव पूर्व विदेश मंत्री एम एम कृष्णा ने जीता था.
कर्नाटक में कुल वोटर्स की संख्या 5.24 करोड़ से ज्यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और महिला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 4,751, सर्विस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:26 IST








