
पैसा जो न कराए! आपने यह तो सुना होगा कि एक लड़की कई ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट करती है. उनके साथ बातें करती है और लाइफ एंज्वॉय करती है. अब एक नई खबर सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी. 23 साल की एक लड़की एक साथ 1000 बॉयफ्रेंड को डेट कर रही है. उनके साथ बातचीत करती है. वे भविष्य के बारे में अपने विचार शेयर करते हैं. अंतरंग भावनाओं को साझा करते हैं. बस इतना है कि वह इनमें से किसी से भी नहीं मिली है. आप यह जानकर और भी दंग रह जाएंगे कि यह लोगों की गर्लफ्रेंड बनने के लिए प्रति मिनट 1 डॉलर यानी (80 रुपये) चार्ज करती है. अब तक लाखों रुपये कमा चुकी है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम कैरिन मार्जोरी (Caryn Majorie) है और वह जॉर्जिया की रहने वाली है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट (Snapchat)पर उसके 18 लाख से अधिक जबकि Instagram पर 216 हजार फॉलोअर्स हैं. वह एक स्नैपचैट इन्फ्लुएंसर भी है. मार्जोरी ने बताया कि उसके कई फैन्स उसके साथ रहना चाहते हैं, लेकिन सबके साथ रह पाना संभव नहीं है, इसलिए उसने यह काम एआई को सौंप दिया.
खुद का एक प्रामाणिक AI क्लोन बनाया
अब तो आप समझ गए होंगे कि आखिर तरीका क्या है. दरअसल, कैरिन ने खुद का एक प्रामाणिक AI क्लोन बनाया जो फॉलोअर्स के साथ डेट करता है. यह हूबहू कैरिन की तरह लगे, उसकी तरह ही बात करे, इसके लिए हजारों घंटों की उसके साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड किया है. यह एआई बिल्कुल कैरिन की तरह मीठी बातें करता है. कथित बॅायफ्रेंड से मीठी नोकझोंक करता है. कई विषयों पर चर्चा करता है. और यहां तक कि रोमांस का मजा भी देता है. एक दिन पहले इसका बीटा संस्करण जारी किया गया है.
58 लाख रुपये की कमाई की
रिपोर्ट के मुताबिक, कैरिन के बॉयफ्रेंड AI क्लोन के साथ समय बिताने के लिए प्रति मिनट 1 डॉलर दे रहे हैं. मॉडल के एआई बॉट ने अब तक 71,610 डॉलर यानी तकरीबन 58 लाख रुपये की कमाई की है. कैरिन ने बताया कि अगर उसके 18 लाख फॉलोअर्स में से 20 हजार भी इसमें साइनअप करें तो हर महीने 5 मिलियन डॉलर की कमाई हो सकती है.यह आपको स्कूल-कॉलेज, दफ्तर या सोसाइटी कहीं भी इसके बारे में बात कर सकते हैं. आपको कुछ अलग महसूस नहीं होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 10:19 IST








