Ghaziabad Nagar Nigam Chunav 2023 Result LIVE: दूसरे राउंड में बीजेपी की सुनीता दयाल 15711 वोट से आगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वोटों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी
मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच

गाजियाबाद. गाजियाबाद मेयर पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी की सीमा दयाल ने समाजवादी पार्टी की नीलम गर्ग पर बड़ी बढ़त बना ली है. दूसरे राउंड के बाद सीमा दयाल समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नीलम गर्ग से 15711 वोट से आगे चल रही है. यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गाजियाबाद जिले में वोटिंग हुई थी. वोटों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे से जारी है. गाजियाबाद मेयर पद के लिए मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच ही दिख रही है. इस बार पिछली बार की तुलना में कम वोटिंग हुई. इस बार महज 45.52 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया. गाजियाबाद में बीजेपी उम्मीदवार सुनीता दयाल को समाजवादी पार्टी की नीलम गर्ग से टक्कर मिलती दिख रही है.

13 मई को गाजियाबाद की 9 नगर निकायों में हुए मतदान की गणना होनी है, जिसके चलते शासन और प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं. गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्तिथ अनाज मंडी में भी काउंटिंग होनी है. भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद है. साथ ही काउंटिंग के दिन 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. मंडी परिसर के आसपास ट्रैफिक का भी डायवर्जन किया गया है.

कुल 182 टेबल काउंटिंग के लिए लगाई गई हैं. सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों के अलावा भी एक बटालियन पीएसी और 10 बटालियन स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स भी लगाया गया है. पारदर्शिता के लिए जहां ईवीएम रखी है और जहां टेबल पर काउंटिंग होगी वहां सीसीटीवी भी लगाए गए हैं. सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी.

Tags: Ghaziabad News, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे