ये है देश की सबसे सस्ती 160 सीसी बाइक, 13 लीटर का फ्यूल टैंक और 55 km की माइलेज, कीमत 125 सीसी बाइक के बराबर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

160सीसी सेगमेंट में होंडा यूनिकाॅर्न सबसे ज्यादा बिक रही है.
यूनिकाॅर्न की कीमत 1.05 लाख रुपये से शुरू होती है.
यूनिकाॅर्न आसानी से 55 km की माइलेज देती है.

Cheapest 160cc Bike: भारतीय बाजार में कम्यूटर बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. यहां लोग किफायती कीमत वाली 150cc और 160cc की पॉवरफुल बाइक्स खरीदना पसंद करते हैं. हालांकि, जब इस सेगमेंट में बाइक्स की लोकप्रियता की बात आती है तो कुछ ही मॉडल्स हैं जो इसपर राज कर रहे हैं. बता दें कि 150-160cc इस सेगमेंट में Bajaj Pulsar 150, TVS Apache 160, Yamaha FZFI और Yamaha R15 जैसी बाइक्स ज्यादा पॉपुलर हैं, लेकिन एक बाइक है जो बिक्री में इन सभी बाइक्स को पीछे छोड़ चुकी है.

इस सेगमेंट में होंडा यूनिकॉर्न (Honda Unicorn) सबसे ज्यादा बिक रही है. कंपनी हर महीने इसकी 28,000-30,000 यूनिट्स की बिक्री कर रही है. इसकी तुलना में Bajaj Pulsar 150 की औसत मासिक बिक्री केवल 12,000 यूनिट्स है, वहीं TVS Apache 160 सीरीज की बिक्री 25,000 यूनिट्स के आस पास है. जबकि Yamaha FZFI और Yamaha R15 जैसी बाइक्स की औसत बिक्री क्रमशः 8,000 और 7,000 यूनिट्स ही है.

यह भी पढ़ें: हर किसी की चाहत थी ये कार, अब कबाड़ में भी नहीं बिक रही, 60 साल में अर्श से फर्श पर पहुंची कंपनी

क्यों है Honda Unicorn इतनी पॉपुलर?
तो आखिर होंडा यूनिकॉर्न 160 सीसी बाइक्स में इतनी पॉपुलर क्यों है? इसकी सबसे बड़ी वजह है इसकी कम कीमत। होंडा यूनिकॉर्न की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,05,718 लाख रुपये से शुरू होती है. इस वजह से यह 160 सीसी सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक है. कीमत की तुलना करें तो यह TVS Apache 160 से लगभग 15,000 रुपये सस्ती है. वहीं, इसकी कीमत 125 सीसी की Pulsar NS125 के बराबर है, जो बाजार में 1,05,597 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है, और लगभग इतनी ही कीमत पर TVS Raider 125 भी बिक रही है.

होंडा यूनिकॉर्न की बात करें, तो यह केवल एक वेरिएंट में आती है. कंपनी इसमें कीमत, पॉवर, माइलेज और स्टाइल का बेहतर कॉम्बिनेशन दे रही है, जिसके वजह से यह 160 सीसी सेगमेंट की टॉप परफॉर्मिंग बाइक बन गई है.

यह भी पढ़ें: Fact Check: Tata Nano के लॉन्च की खबरें हो रहीं वायरल, कितनी है सच्चाई, क्या फिर सड़कों पर दिखेगी लखटकिया

इंजन और पॉवर
होंडा यूनिकॉर्न में 163cc का फ्यूल इंजेक्टेड बीएस-6 इंजन मिलता है. यह इंजन 12.92 पीएस की पॉवर और 14 एनएम का टॉर्क देता है. इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. नए नियमों के अनुसार अब यह बाइक OBD-2 स्कैनर के साथ भी आ रही है. होंडा यूनिकॉर्न में बेहद आरामदायक सीटिंग पोजीशन मिलता है, इस वजह से इसे बड़े उम्र के राइडर्स भी पसंद करते हैं. इस बाइक की माइलेज 50-55 kmpl के आस-पास है.

फीचर्स
होंडा यूनिकॉर्न की कीमत को कम रखने के लिए कंपनी ने इसमें काफी बेसिक फीचर्स दिए हैं. हालांकि, कंपनी ने किसी भी जरूरी फीचर की कमी नहीं की है. इसमें लाइटिंग के लिए हैलोजन हेडलैंप और टेल लाइट के साथ बल्ब इंडिकेटर दिए गए हैं. सस्पेंशन ड्यूटी में सामने टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक शामिल है. सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसमें सिंगल चैनल एबीएस और साइड स्टैंड इंडिकेटर भी दे रही है. बाइक में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 50 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जिससे लंबी राइड भी आसान हो जाती है. यह बाइक साइलेंट स्टार्ट फीचर से भी लैस है.

Tags: Auto News, Bike, Bike news, Honda

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे