सिंगर पेपोन अस्पताल में भर्ती, बेटे के साथ हॉस्पिटल के बेड से शेयर की फोटो, बोले- ‘पिछली रात…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबईः शुक्रवार दोपहर को, सिंगर अंगराग पेपोन महंत (Angarag Papon Mahanta) ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस के बीच हलचल मचा दी. सिंगर ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि बीमार पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके साथ उनका छोटा बेटा भी नजर आ रहा है. पोस्ट में पेपोन ने बताया कि, देखभाल के लिए उनका बेटा रात भर उनके साथ ही रहा. पेपोन ने बाद में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और हेल्थ अपडेट दिया और साथ ही अस्पताल में अपने बेटे के साथ होने के बारे में अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया.

अस्पताल के बेड से बेटे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए पेपोन ने लिखा- ‘इन छोटी-छोटी लड़ाइयों को हम सब अकेले ही लड़ते हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से इन घटनाओं को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद नहीं करता, लेकिन पिछली रात अलग थी. यह पहली बार था, मेरे 13 साल के छोटे लड़के ने अस्पताल में नाइट अटेंडेंट बनने का विकल्प चुना! यह एक भावनात्मक क्षण है और इसीलिए इसे मैं अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ साझा करना चाहता था.’

पेपोन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘मुझे वह सब समय याद है जब मैं अपने माता-पिता के लिए ऐसा किया करता था. काश वे अपने पोते पुहोर को अपनी बारी लेते हुए देखने के लिए आस-पास होते! मैं धन्य महसूस कर रहा हूं और सभी आशीर्वादों और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं! मैं अब बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं.’ हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती क्यों कराया गया है.

Papon, singer Papon, Papon health update, Papon hospitalised, Papon news, Papon songs, Papon family, Papon son, Papon wife, Papon new songs, Papon instagram, entertainment news

पेपोन का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @paponmusic)

बता दें, पेपोन अपने बेटे के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं. सिंगर ने पिछले साल की शुरुआत में, अपने बेटे पुहोर का 13वां जन्मदिन मनाने के लिए, उन्होंने फीफा विश्व कप 2022 के मैच का आनंद लेने के लिए दोहा की एक स्पेशल ट्रिप प्लान की थी. जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी.

Tags: Bollywood, Entertainment, Singer

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे