
मथुरा. उत्तर प्रदेश का मथुरा देश के बड़े तीर्थस्थलों में से एक है. इसे धर्मनगरी और भगवान कृष्ण की नगरी के रूप में भी जाना जाता है. यहां हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के लिए आते हैं, ऐसे में शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार अतिआवश्यक होता है. विकास के चक्र को और रफ्तार देने के लिए हाल में ही नगर निकाय का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव में जीतकर आने वाले प्रत्याशी नगर के चहुमुखी विकास की प्रक्रिया हो आगे बढ़ाएंगे. ऐसे में लोगों को निकाय चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार है.
उत्तर के मथुरा नगर निगम पर सबकी नजरें टिकी हैं. पिछली बार के चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत दर्ज की थी. इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और बीएसपी ने भी पूरा जोर लगाया है, ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय है. भाजपा, सपा और बसपा ने चुनाव में कड़ी मेहनत की ताकि उनका प्रत्याशी विजय पताका लहरा सके. साल 2017 में मथुरा वृंदावन नगर निगम पहली बार अस्तित्व में आया था. यहां करीब साढ़े 7 लाख वोटर हैं. मथुरा नगर निगम के चुनाव में इस बार मेयर पद पर कुल 8 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है. बीजेपी के विनोद अग्रवाल, समाजवादी पार्टी के तुलसीराम शर्मा और बीएसपी के राजा मोहतासिम अहमद के बीच तगड़ी टक्कर मानी जा रही है.
मथुरा नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 8 प्रत्याशियों में मुकबला है लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और बीएसपी के बीच माना जा रहा है. हालांकि, सपा भी एक बहुत बड़ा फैक्टर है. सपा प्रत्याशी ने इस बार के नगर निकाय चुनाव में एड़ी-चोटी का जोर लगाया है. ऐसे में भाजपा और बसपा के साथ ही सपा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.
आपके शहर से (लखनऊ)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mathura news, UP election results, UP news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 07:22 IST








