
नई दिल्ली. 37 साल की हो चुकीं नुसरत भरुचा (Nushrat Bharucha) ने करीब 14 साल पहले ‘कल किसने देखा’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई फिल्म. इस फिल्म में नुसरत की एक्टिंग और खूबसूरती को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़एक फिल्में दी. अब उनकी फिल्म ‘ छत्रपति’ (Chatrapathi) रिलीज हो चुकी है. फिल्म के रिलीज के बाद भी वह जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही है. इसी बीच अदाकारा ने अपने शुरुआती करियर को लेकर खुलासा किया है और बाताया है कि कैसे एक डायरेक्टर ने उन्हें ये कहते हुए रिजेक्ट कर दिया था कि वह पोस्टर में अच्छी नहीं लगेंगी.
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में एक सवाल का जवाब देते हुए नुसरत भरुचा ने कहा, वह टॉप एक्ट्रेस बनने के लिए फाइट नहीं करती हैं, और ना ही वह इन सब में यकीन ही करती हैं. वह यह भी नहीं समझती है कि इसका क्या मतलब है. रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने आगे खुलासा करते हुए कहा “मुझे बताया गया है कि आप पोस्टर पे अच्छे नहीं लगोगी” सोचिए, क्या वे फिल्में बना रहे हैं या सिर्फ पोस्टर? आप कभी भी किसी फिल्म को सिर्फ पोस्टर वैल्यू पर नहीं बेच सकते. तो हां, मैं इन भाषाओं के बारे में बहुत कुछ सुनती हूं और इसलिए शायद मुझे नए लोगों के साथ काम करना अच्छा लगता है. वे प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, सोनू की स्वीटी… बना सकते हैं और उनकी बोलती बंद कर सकते हैं. मुझे लगता है कि आखिर में अगर आपका काम आपका साथ देता है तो ये सभी मिथक टूट सकते हैं.
नुसरत भरूचा ने ड्रीम गर्ल 2 के बारे में बात की
बता दें कि हाल ही में ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के साथ एक इंटरव्यू में नुसरत भरुचा ने आयुष्मान को इंडस्ट्री में “सबसे करीबी दोस्त” कहा. अभिनेत्री ने कहा कि जब फिल्म रिलीज होगी तो वह पूरी टीम को चीयर करेंगी क्योंकि वह उन सभी के करीब हैं. नुसरत ने कहा, “जब आपने एक ऐसी फिल्म की है, जिसे अच्छी तरह से सराहा गया है, तो आप उससे जुड़ जाते हैं. ‘ड्रीम गर्ल’ का हमेशा एक खास कनेक्शन होता है. साथ ही क्योंकि आयुष्मान के साथ काम करना वास्तव में एक खुशी की बात थी, और वह कुछ ऐसा है जिन्हें मैं ईमानदारी से इंडस्ट्री से अपना सबसे करीबी दोस्त कहता हूं. वह एकमात्र व्यक्ति थे जिन्होंने मुझे तब कॉल किया मैं बीमार पड़ गई थी और चक्कर आ गया था.” बता दें कि नुसरत -आयुष्मान की ड्रीम गर्ल ( Dream Girl), फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Nushrat Bharucha
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 07:20 IST








