
मुंबई: महाराष्ट्र के परभणी जिले में सैप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक मजदूर की स्थिति खराब है और वह इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती है. यह घटना मुंबई से करीब 500 किमी दूर घटी है.
पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार की देर शाम भाऊचा टांडा गांव की है. यह इलाका सोनपेठ पुलिस थाने के अंर्तगत आता है. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर छह मजदूर एक खेत में सैप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे, लेकिन कुछ बाद ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वे अस्वस्थ महसूस करने लगे.
ये भी पढ़ें- मच्छर के काटने से हुई मौत का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, क्या मिलेगा बीमा का पैसा? फिर जज ने सुनाया फैसला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी मजदूरों को जल्द ही नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोनपेठ पुलिस थाने में मौत की मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Maharashtra, महाराष्ट्र
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 06:52 IST








