धर्मेंद्र की पहली फैमिली से हमेशा दूर रहीं हेमा, बेटी ईशा ने तोड़ी परंपरा, सौतेली मां के साथ कैसी थी मुलाकात?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. हीमैन’ के नाम से मशहूर एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की पर्सनल लाइफ की स्टोरी से हर कोई वाकिफ है. पहले शादी के बाद 4 बच्चे और उसके बाद एक बार फिर उनका दिल धड़का और हेमा मालिनी के इश्क कर बैठे. इश्क हुआ तो रिश्ता आगे बढ़ाने का फैसला किया और फिर पहली पत्नी को तलाक दिए बिना उन्होंने हेमा से शादी कर ली. धर्मेंद्र-हेमा की शादी को आज 43 साल हो चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों सौतन ने आज तक एक दूसरा का सामना नहीं किया. दोनों आज तक एक-दूसरे के घर नहीं गए.

हेमा मालिनी और प्रकाश कौर दोनों सौतन हैं. दोनों के बीच मनभेद भी निश्चत तौर पर होंगे, लेकिन कभी दोनों ये जगजाहिर खुले तौर पर नहीं किए. आप ये जानकर हैरान होंगे कि शादी के 43 साल बीत जाने के बाद भी हेमा आज तक धर्मेंद्र के पहली पत्नी प्रकाश कौर के घर कदम तक नहीं रखा है. लेकिन उनकी बेटी ने ये परंपरा तोड़ी और अपनी सौतली मां से जा मिली.

हेमा के लिए धर्मेंद्र ने खरीदा था एक नया घर
1980 में धर्मेंद्र और हेमा की शादी की शादी हुई थी. दोनों की शादी को 43 साल हो गए हैं, लेकिन धर्मेंद्र की दोनों पत्नियों का आजतक आमना-सामना नहीं हुआ. धर्मेंद्र जहां दोनों परिवार के लिए मौजूद रहे, वहीं, उनकी दोनों पत्नियों ने कभी एक-दूसरे का सामना भी नहीं किया. हेमा अपने पति धर्मेंद्र की पहली पत्नी और उनके पहले घर में नहीं गईं. हेमा से शादी के बाद धर्मेंद्र ने एक नया घर खरीदा था, जहां वह एक्ट्रेस के साथ रहते हैं.

हेमा ने आजतक नहीं रखा सौतन के घर पर पैर
हेमा की बायोग्राफी में भी इस बात का जिक्र है कि आज तक प्रकाश कौर के घर में हेमा और उनकी दोनों बेटियों ईशा और अहाना ने कदम नहीं रखा. हालांकि, ईशा एक बार अपने सौतेली मां और उनके पूरे परिवार से मिलकर आई थीं. ये बात साल 2015 की है.

ईशा देओल क्यों आई थीं धर्मेंद्र के पहले घर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा देओल अपने पिता के धर्मेंद्र के पहले घर में गई थीं. ये बात तब की है, जब धर्मेंद्र के भाई अजित देओल एक बार काफी बीमार थे. उन्होंने घर के सभी बच्चों से मिलने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद धर्मेंद्र ने बात हेमा की बेटियों को भी बताई. तब ईशा उनसे मिलने धर्मेंद्र के पहले घर पर गई थीं. उनके सौतेले भाई यानी सनी देओल ने ईशा को अजित से मिलवाया था.

सौतेली मां से मिली थीं ईशा देओल
इसके बाद ईशा देओल अपनी सौतेली मां प्रकाश से मिलीं. उन्होंने ईशा का गर्मजोशी से स्वागत किया था और इसके साथ उनकी अच्छे से खातिरदारी भी की थी.

Tags: Dharmendra, Esha deol, Hema malini

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे