Shajapur Weather Update: प्रदेश के मौसम पर मोचा तूफान का असर, गर्मी में हुआ इजाफा, 45 के पार होगा तापमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मोहित राठौर/शाजापुर : बारिश की वजह से गर्मी से राहत पा रहे शहरवासियों को अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब चेन्नई से आगे बढ़ रहे तूफान मोचा ने बारिश की वजह से छाई नमी को खींच लिया है. जिसके चलते महज चार दिन में ही तापमान 37 से 43 का सफर तय कर चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान का असर आगे भी जारी रहेगा और जल्द ही तापमान 45 डिग्री से अधिक हो सकता है.

गुरूवार सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा था जिससे यह तो तय था कि तापमान में उछाल आएगा. गुरूवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.4 तथा न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि चेन्नई से मोचा नामक तूफान बढ़ा है जो विशाखपट्टनम तक जाएगा.जो 13 या 14 तक बांग्लादेश पहुंचेगा. इस तूफान के कारण हाल ही में हुई बारिश के कारण वातावरण में जो भी नमी थी वह गायब हो रही है. जिसके कारण तापमान में तेजी से उछाल आ रहा है. उन्होंने बताया कि तूफान के बांग्लादेश पहुंचने की वजह से तापमान में और उछाल आएगा और तापमान आगामी दिनों में 45 डिग्री या इससे अधिक भी हो सकता है.

रात में चल रही ठंडी हवाएं
दिन में भले ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन रात में ठंडी हवाएं लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिला रही हैं. बुधवार रात को भी ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन दिन में लोगों के पसीने छूट रहे हैं. मौसम विशेषज्ञ धनोतिया के मुताबिक अब तापमान ऐसा ही बना रहेगा और बारिश की भी कोई उम्मीद नहीं है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे