
नई दिल्ली: जबसे इंटरनेट ने खासकर सोशल मीडिया ने हमारी जिंदगी में कदम रखा है तब से वीडियो बनाना और पोस्ट करना लगभग सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा हो गया है. आमतौर पर सोशल मीडिया की आलोचना की जाती है क्योंकि यहां अक्सर गलत बातों के फैलने से माहौल खराब होता है. लेकिन अगर देखा जाए तो सोशल मीडिया की बदौलत ही रोजाना इस तरह के वाकये भी सामने आते रहते हैं जो बताते हैं कि मानवता अभी मौजूद है. और हमें भरोसा करना नहीं छोड़ना चाहिए. कभी-कभी तो यह वीडियो इस तरह के होते हैं कि देखने वालों की आंखें तक भर आती हैं. यह वीडियो बताता हैं कि सुख दुख में साथ होना कितना जरूरी है, और अगर कोई साथ है तो कितना बड़ा सहारा मिलता है.
ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया गया जिसे देखकर किसी का भी दिल खुशी से भर उठेगा. साझा की गई क्लिप में दिख रहा है कि एक हेयर स्टाइलिस्ट युवक एक महिला के सिर के बाल साफ कर रहा है. वीडियो के बारे में दी गई जानकारी से मालूम चलता है कि महिला उस युवक की मां हैं, जिन्हें कैंसर है. और इस वजह से उन्हें अपने बाल कटवाने पड़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Mother’s Day से पहले इमोशनल कर देगा यह Video… मां के लिए किडनी बेचने अस्पताल पहुंच गया नाबालिग बेटा
आगे वीडियो में दिखता है कि युवक अपनी मां के बाल हटाते-हटाते खुद के बाल काटने लग जाता है, जब उसकी मां उसे आंसुओं भरी आंखों से देखती है तो हेयर स्टाइलिस्ट के साथी भी अपने युवक साथी के साथ अपना सिर मुंडाने लगते हैं.
यह वीडियो बताता है कि इस लड़ाई में कोई अकेला नहीं है. अपनी कैंसर पीड़ित मां का साथ देने के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बेटे ने अपना सिर मुंडवा लिया. इतना ही नहीं मां को भावनात्मक सहयोग देने के लिए बेटे के साथियों ने भी उसका साथ देते हुए अपने सिर के बाल हटाने का फैसला ले लिया. इस वीडियों को दस लाख से ज्यादा व्यू और प्रतिक्रियाएं मिली हैं. लोग इस वीडियों में एक बेटे और उसके साथियों की अपनी मां के प्रति दिखाई गई भावना से बहुत अभिभूत हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cancer, Social media, Social Viral
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 17:12 IST








