कब करवाना होता है कार का व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग? देर करने वाले पछताते हैं हमेशा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सही समय पर अलाइनमेंट नहीं करवाने से टायर जल्दी खराब होते हैं.
इसका असर सस्पेंशन पर भी पड़ता है.
अलाइनमेंट हर 5 से 10 हजार किमी. के बीच करवाना चाहिए.

Wheel alignment and balancing : कार की नॉर्मल सर्विस तो सभी करवाते हैं, लेकिन केवल यही कार के लिए काफी नहीं है. नॉर्मल सर्विस में ऐसे कई रिपेयर कवर शामिल नहीं होते हैं, जो जरूरी हैं. इन्हीं में से एक होता है व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग. यह सेवाल आपको नॉर्मल सर्विस पैकेज में नहीं मिलती है. आपको इसे अलग से करवाना होता है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को ये नहीं पता होता है कि आखिर व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग कब और कितने किलोमीटर कार चलने के बाद करवाना होता है. यदि इसे न करवाया जाए तो नुकसान हो सकता है. तो इस बारे में मालूम होना बेहद जरूरी है. दरअसल. अलाइनमेंट और बैलेंसिंग के बिगड़ने के चलते आपकी कार के टायर, सस्पेंशन और यहां तक कि इंजन पर भी बुरा असर पड़ता है.

हालांकि इसकी सही जानकारी नहीं होने के पीछे लोगों का या कार मालिकों का कोई कसूर नहीं है, क्योंकि कार मैनुअल या सर्विस के साथ अलाइनमेंट और बैलेंसिंग से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिलती है. अलाइनमेंट और बैलेंसिंग कार की सामान्य सर्विस से अलग होता है. अब ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर कार का व्हील अलाइनमेंट कब करवाना होता है और इसके आउट होने यानि खराब होने के क्या लक्षण होते हैं.

यह भी पढ़ें : 6 एयरबैग वाली इंडिया की सबसे सस्ती कार, कम कीमत में मिलेगी पूरी सेफ्टी

कब करवाएं कार का व्हील अलाइनमेंट
सामान्य तौर पर कार का व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग हर 5 हजार किमी. से 10 हजार किमी. के बीच करवाना चाहिए. आसान भाषा में समझें तो हर सर्विस के साथ ही कार का व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग करवाना जरूरी होता है. लेकिन आप अगर लंबी दूरियों तक सफर करते हैं और जिन रास्तों पर आप गाड़ी चलाते हैं वे कच्चे या फिर गड्ढों से भरे हुए हैं तो व्हील अलाइनमेंट आम 3 से 5 हजार किमी. में ही करवाएं.

कैसे लक्षण दिखने लगते हैं..

  • स्टीयरिंग पर वाइब्रेशन का महसूस होना.
  • कार का एक तरफ ज्यादा झुकाव होना.
  • 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार के ऊपर स्टीयरिंग का कांपना.
  • टायरों का एक तरफ से घिसना.

क्या होते हैं नुकसान
समय पर व्हील अलाइनमेंट न करवाने के कई नुकसान होते हैं. सबसे बड़ा नुकसान टायरों का जल्दी ही खराब हो जाना होता है. वहीं लंबे समय तक बैलेंसिंग और अलाइनमेंट नहीं करवाने से कार के सस्पेंशन पर भी असर पड़ता है और धीरे-धीरे शॉकर, टाईरॉड एंड के साथ ही एक्सल भी खराब हो जाता है. वहीं लगातार गाड़ी के एक तरफ जाने के चलते इंजन पर भी इसका लोड पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि समय पर व्हील अलाइनमेंट करवा कर इन खर्चों और मुश्किलों से बचा जाए.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे