ये है दुनिया का सबसे उम्रदराज कुत्ता, मना रहा 31वां जन्मदिन, गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बोबी धरती पर सबसे ज्यादा दिन तक जीवित रहने वाला कुत्ता है.
उसका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज है, वह 31वां जन्मदिन मना रहा है.

लिस्बन: पुर्तगाल में बोबी नाम का एक फार्म डॉग एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुका है. इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) द्वारा अब तक के सबसे उम्रदराज कुत्ते के खिताब से नवाजा गया है. बोबी गुरुवार को 31 साल का हो गया है. बोबी के मालिक ने कहा कि इस मौके पर एक स्पेशल पार्टी रखी गई है. रेफिरो डो एलेंटेजो का जन्म 11 मई 1992 को हुआ था और वह पुर्तगाल के लीरा जिले में अपने मालिक लियोनेल कोस्टा के साथ रहता है. बोबी की जन्मतिथि की पुष्टि लीरा की नगर पालिका की पशु चिकित्सा सेवा द्वारा की गई है.

बोबी के मालिक ने आयोजित की जाने वाली स्पेशल पार्टी के बारे में भी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि शनिवार को जन्मदिन की पार्टी के लिए 100 प्रशंसकों और दोस्तों को आमंत्रित किया गया है. इनमें दूसरे देशों के लोग भी शामिल हैं. कोस्टा ने गिनीज को बताया, ‘उसे देखना उन लोगों को याद करने जैसा है जो हमारे परिवार का हिस्सा थे और दुर्भाग्य से अब यहां नहीं हैं, जैसे मेरे पिता, मेरे भाई या मेरे दादा-दादी जो पहले ही इस दुनिया को छोड़ चुके हैं. बोबी उन पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करता है.’

बोबी की मां जीरा 18 वर्ष की आयु तक जीवित रहीं. फरवरी में कुत्ते को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब से सम्मानित किए जाने के बाद से बोबी के लिए जीवन व्यस्त हो गया है. कुत्ते के मालिक कोस्टा ने कहा, ‘हमारे पास बहुत सारे पत्रकार आते हैं और दुनिया भर से लोग बोबी के साथ तस्वीरें लेते हैं.’ 38 वर्षीय कोस्टा ने खुलासा किया कि बोबी का पिछले कुछ महीनों से अच्छा स्वास्थ्य है, हालांकि हाल ही में उसे चेक-अप के लिए पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया था.

Tags: Guinness World Record, Portugal, World news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे