भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दल अपनी तैयारियों को धार देने में लगे हैं. प्रदेश के नौकरशाहों की नजर भी विधानसभा चुनाव पर है. अलग-अलग पेशे से जुड़े अफसर इस बार चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं. कोई बीजेपी औऱ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. तो कोई इन दोनों दलों को टक्कर देने के लिए तीसरे दल के साथ जा रहा है. प्रदेश में दो दर्जन सीटों पर प्रशासनिक सेवा से जुड़े अफसर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. इसमें कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, आईएफएस, डॉक्टर, प्रोफेसर आईपीएस अफसर शामिल हैं.
विधानसभा चुनाव में उतरने को तैयार अफसरों की सूची पर नजर डालें तो
1. निशा बांद्रे-बालाघाट की रहने वाली निशा बांद्रे डिप्टी कलेक्टर हैं. असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर के तौर पर चुनाव करा चुकी हैं. सामाजिक रूप से लोगों से जुड़ी हैं. फिलहाल सरकारी सेवा में लेकिन चुनाव लड़ने के संकेत दे चुकी हैं.
2- एमपी वरकडे – रिटायर्ड आईपीएस अफसर एमपी वरकडे कांग्रेस से टिकट मांग चुके हैं. 2018 में डीआईजी पद से रिटायर हुए हैं. एमपी वरकडे के चुनाव लड़ने की संभावना है.
आपके शहर से (भोपाल)

CBSE Board 10th Result: 10वीं में इस रीजन के 99.91% बच्चे पास, दिल्ली, नोएडा, भोपाल के बच्चों का क्या है हाल?

CBSE 12th Result 2023: भोपाल रीजन में 83.54 परसेंट छात्र हुए पास, जानें ओवरऑल परफॉर्मेंस

Raipur : CM Bhupesh Baghel का बड़ा बयान- “जैसे गली-मोहल्ले में सिपाही घुमते हैं ठीक वैसे ED घूम रही”

Indore News: इंदौर के पुलकित ने अपनी कला को बनाया बेजुबानों की सेवा का जरिया, जानें दिलचस्प कहानी

Satna News: गौ सेवा के लिए समर्पित है यह युवा, अब तक 3000 से ज्यादा गौवंश का बचा चुके हैं जीवन

Bhopal : CM Shivraj ने गौ-रक्षा संकल्प सम्मेलन का किया शुभारंभ | MP News | Top News | Latest News

CBSE 10th Result 2023: भोपाल रीजन में 12वीं से बेहतर रहा 10वीं का रिजल्ट, 91.24 परसेंट छात्र हुए पास

Positive News : विदाई से पहले परीक्षा! फेरे लेने के बाद पेपर देने पहुंची दुल्हन, दूल्हा और बारातियों ने किया इंतजार

Bhopal : ATS और IB की जांच में बड़ा खुलासा, Module के 5 संदिग्धों ने हिंदू लड़कियों से की शादी | Top

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर रहेगा जारी, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा पारा

Satna News : रेलवे स्टेशन पर 3 साल से बंद पड़ी हैं वाटर वेंडिंग मशीन, सस्ते पानी के लिए तरस रहे लोग
3-वरद मूर्ति मिश्रा
आईएएस की नौकरी छोड़ राजनीतिक पार्टी बना चुके हैं. सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर चुके हैं.
4-वी के बाथम
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. कांग्रेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इनके भी चुनाव लड़ने की अटकलें हैं.
5-बी.चंद्रशेखर
जबलपुर कमिश्नर रह चुके आईएएस अफसर बी. चंद्रशेखर ने वीआरएस लिया है. चंद्रशेखर कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वीआरएस लेने के बाद बाद ये अटकलें हैं कि चंद्रशेखर विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. वो अलीराजपुर, डिंडोरी, बैतूल, झाबुआ, बालाघाट और रतलाम में कलेक्टर भी रहे हैं.
6-किरण अहिरवार
रिटायर्ड आईएएस अफसर आरएन बेरवा की बेटी हैं. कांग्रेस ने किरण अहिरवार को टीकमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था अब विधानसभा में उतारने की अटकलें हैं.
7-अजिता वाजपेयी पांडे
अपर मुख्य सचिव पद से रिटायर हुई अजिता वाजपेई पांडे के भी चुनाव लड़ने की अटकलें हैं. वो पीसीसी दफ्तर में अक्सर देखी जाती हैं.
8-हीरालाल त्रिवेदी
रिटायर्ड आईएएस अफसर हीरालाल त्रिवेदी सपाक्स पार्टी के अध्यक्ष हैं. सपाक्स 2023 के चुनाव में जोर आजमाइश के लिए तैयारी में है. खबर है कि हीरालाल त्रिवेदी भी चुनाव लड़ सकते हैं.
9-पन्नालाल सोलंकी
33 साल तक सरकारी सेवा में रहने वाले और श्योपुर के पूर्व कलेक्टर पन्नालाल सोलंकी के भी चुनाव लड़ने की संभावना हैं.
10-पवन जैन
आईपीएस अधिकारी पवन जैन के भी वीआरएस लेकर चुनाव लड़ने की अटकलें हैं. पवन जैन राजस्थान के धौलपुर की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. खबर है वो जल्द ही वीआरएस लेकर चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगे.
11-गाजी राम मीणा
1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी गाजी राम मीणा एडीजी जेल रह चुके हैं. मीणा के भी चुनाव लड़ने की खबर है.
12-आजाद सिंह डबास
प्रशासनिक सेवा में रहते हुए चर्चा में रहे आई एफ एस आजाद सिंह डबास के भी रिटायरमेंट के बाद चुनाव लड़ने की संभावना है. रिटायरमेंट के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन विवादों के कारण डबास ने कांग्रेस पिछड़ा विभाग के प्रदेश संयोजक पद से इस्तीफा दिया था.
अफसरों का राजनीति से मोह
ये वो नाम हैं जिनके 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है. प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी लगभग 7 महीने का समय बाकी है. ऐसे में कई और अफसरों की हसरतें निकल कर सामने आएंगी. इंतजार करना होगा चुनाव के नजदीक आने का. उसके बाद साफ हो पाएगा कि कौन सा प्रशासनिक चेहरा कौन से दल से चुनाव मैदान में उतरेगा. लेकिन यह तय है कि अफसरों का राजनीति से बढ़ रहा मोह विधानसभा चुनाव में भी जरूर नजर आएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Madhya Pradesh Congress, Madhya pradesh latest news, Madhya Pradsh News
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 15:05 IST








