Meerut News: सीसीएसयू के स्‍टूडेंट्स को गर्मी से मिलेगी राहत, अब AC लाइब्रेरी में कर सकेंगे पढ़ाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित राजा महेंद्र प्रताप लाइब्रेरी में पढ़ने वाले स्टूडेंटस को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बड़ी राहत प्रदान की है. हर वर्ष भीषण गर्मी के बीच देखा जाता था कि छात्र-छात्राओं को पढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. ऐसे में अब लाइब्रेरी के सभी भागों में एसी लगा दिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को पढ़ने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो.

राजा महेंद्र प्रताप लाइब्रेरी के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ जमाल अहमद सिद्दीकी ने News18 local से खास बातचीत करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं जिस तरीके से पहले निर्धारित शुल्क में लाइब्रेरी में अध्ययन करते थे. उसी शुल्क में छात्र छात्राओं अध्ययन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से उनकी एडमिशन फीस के साथ लाइब्रेरी चार्ज लिया जाता है. ऐसे में उन सभी छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए कोई अलग से शुल्क नहीं देना होगा. वहीं, विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में अध्ययन कर रहे ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को 300 रुपये मासिक शुल्क के साथ यह सुविधा उपलब्ध होगी. इतना ही नहीं गरीब वंचित छात्र छात्राओं को निःशुल्क से सुविधा मिलेगी.

लाखों किताबों का संग्रह है मौजूद
विश्वविद्यालय लाइब्रेरी की खासियत की बात की जाए तो यह सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुलती है. इसमें स्टूडेंट आसानी से अध्ययन कर सकते हैं. इसी के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ अनेकों प्रकार की पुस्तकों का एक लाख से ज्यादा संग्रह मौजूद है. छात्र-छात्राएं अपने अनुसार पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं. बताते चलें कि लाइब्रेरी में शोधार्थी छात्र-छात्राओं के लिए अलग से ही स्टडी रूम भी बनाया गया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 14:50 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे