अरविंद केजरीवाल इन योजनाओं के जरिए फिर से शुरू करेंगे दिल्ली में मुफ्त सेवाओं का दौर!, जानें DTC, मेट्रो और बिजली सब्सिडी के अलावा और क्या हैं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी कई योजनाओं को रफ्तार देने में लग गई है. खासकर मोहल्ला क्लीनिक और डीटीसी और मेट्रो में फ्री सेवा (Free Services in Delhi) जैसी योजनाओं को अगले कुछ दिनों में रफ्तार मिलनी शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ कैंपेन और डोरस्टेप डिलीवरी जैसी योजनाओं को भी फिर से शुरू किया जा सकता है. बता दें कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार और एलजी के बीच इन योजनाओं को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. केजरीवाल सरकार लगातार आरोप लगा रही थी कि एलजी के निर्देश पर अफसरों ने मोहल्ला क्लीनिक जैसी योजनाओं को प्राथमिकता में नहीं रखा. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के गुरुवार के फैसले के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी कई योजनाओं की फाइलें अफसर अब रोक नहीं सकेंगे. केजरीवाल सरकार के पास भूमि, पुलिस और विधि-व्यवस्था को छोड़ कर दिल्ली के सारे अधिकार आ गए हैं.

दिल्ली सरकार की मानें तो पिछले 8 सालों में सबसे ज्यादा दिक्कतें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े योजनाओं के लिए बजट आवंटन में आई है. मोहल्ला क्लीनिक में दवाई की आपूर्ति और जांच रुक गई थी. वित्त विभाग ने इसका बजट रोक दिया था. इससे क्लीनिक में दवाई नहीं मिल रही थी. दिल्ली जल बोर्ड के भी कई फाइल रुकने से कई योचनाओं पर असर पड़ा. दिल्ली सरकार के बजट में पैसे का प्रावधान होने के बाद भी आवंटन को वित्त विभाग रोकती रही.

Free services in delhi, free metro, free dtc bus pass, free electricity, arvind kejriwal, Delhi Government, Arvind Kejriwal Government, aap government, Delhi government News,  Delhi Services Control, supreme court, parliament, review petition, Delhi CM Arvind Kejriwal, central government, Central government file review petition, मुफ्त डीटीसी पास, मुफ्त मेट्रो पास सेवा, फ्री सेवा, फ्री बिजली, फ्री इलेक्ट्रिसिटी बिल,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के पास अब क्या हैं विकल्प, सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली सरकार के अधिकार, केंद्र सराकर के क्या हैं अधिकार, सर्विसेज ट्रांसफर पोस्टिंग, केजरीवाल सरकार

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

डीटीसी बसों में फ्री यात्रा के लिए दायरा बढ़ा सकती है दिल्ली सरकार. (twitter.com/CMODelhi)

दिल्ली में फिर से शुरू होगा फ्री सेवा का दौर
दिल्ली सरकार की मानें तो राजधानी के कई अस्पतालों में डाटा एंट्री ऑपरेटर का अनुबंध नवीकरण नहीं किया गया. वित्त विभाग ने इसमें आपत्ति दर्ज करते हुए अनुबंध को आगे बढ़ाने से मना कर दिया. एलजी ऑफिस ने इसमें अध्ययन कराने की बात कर नवीकरण पर रोक लगा दी थी. इन लोगों को मार्च में अनुबंध खत्म हो गया, जिससे अब अस्पतालों में पर्चियां बनने में आम लोगों को दिक्कतें आ रही हैं.

इन योजनाओं की भी मिलेगी रफ्तार
आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जानकारी के बिना ही बीते चार महीने में दो बार पीडब्लूडी सचिव को बदल दिया गया. इससे सड़क और सौंदर्यकरण के कामों पर असर पड़ा. दिल्ली डायलाग कमीशन और दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल की पांच निविदाएं जारी होनी थी, लेकिन पर्यटन विभाग ने इसका कोई टेंडर जारी नहीं किया. इसके चलते रोजगार बजट की योजना परवान नहीं चढ़ सकी.

Free services in delhi, free metro, free dtc bus pass, free electricity, arvind kejriwal, Delhi Government, Arvind Kejriwal Government, aap government, Delhi government News,  Delhi Services Control, supreme court, parliament, review petition, Delhi CM Arvind Kejriwal, central government, Central government file review petition, मुफ्त डीटीसी पास, मुफ्त मेट्रो पास सेवा, फ्री सेवा, फ्री बिजली, फ्री इलेक्ट्रिसिटी बिल,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के पास अब क्या हैं विकल्प, सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली सरकार के अधिकार, केंद्र सराकर के क्या हैं अधिकार, सर्विसेज ट्रांसफर पोस्टिंग, केजरीवाल सरकार

दिल्ली के लोगों को और मोहल्‍ला क्‍लीनिक भी मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिले अधिकार पर अब भी लग सकता है ‘ग्रहण’, केंद्र के पास अभी भी हैं ये विकल्प

पिछले दिनों ही दिल्ली के पांच बाजारों के रिडेवलेपमेंट प्लान की फाइलें को लेकर आम आदमी पार्टी ने काफी काफी बवाल कटा था. केजरीवाल सरकार ने अलग-अलग विभागों से इसके लिए एनओसी नहीं देने का आरोप लगाया था, जिससे योजनाओं पर काम शुरू नहीं हो पाया. इसी तरह बिजली सब्सिडी पर भी केजरीवाल सरकार और एलजी ऑफिस के बीच कई दिनों तक तकरार चलता रहा. आप के मुताबिक, सब्सिडी खत्म करने का प्रस्ताव अधिकारियों ने केजरीवाल सरकार के बगैर प्रस्ताव पर ही बना दिया था. लेकिन, दिल्ली कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया.

Tags: CM Arvind Kejriwal, Delhi Government, Delhi Metro, Free electricity, Free Treatment, Vk saxena

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे