WC Qualifier: वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए टीम घोषित की, 3D खिलाड़ी लौटा, IPL खेल रहे 7 को जगह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

WI ने विश्व कप क्वालिफायर के लिए टीम का किया ऐलान
शाई होप होंगे कप्तान, दो धाकड़ खिलाड़ी भी टीम में लौटे

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज की टीम को इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर खेलना होगा. विश्व कप क्वालिफायर जून में जिम्बाब्वे में खेला जाएगा. इसके लिए 15 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में ऑलराउंडर कीमो पॉल और बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती को जगह मिली है. वर्ल्ड कप क्वालिफायर से पहले वेस्टइंडीज की टीम यूएई से 3 वनडे की सीरीज भी खेलेगी. इसके लिए भी 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है. इसमें 4 अनकैप्ड खिलाड़ी-बाएं हाथ के बैटर एलिक अथानाजे, केवन हॉज, डोमिनिक ड्रेक्स और अकीम जॉर्डन शामिल हैं. पॉवेल और मोती ने पिछला वनडे जुलाई 2022 में खेला था. इसके बाद चोट के कारण दोनों न्यूजीलैंड सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे.

बता दें कि वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए चुनी गई वेस्टइंडीज टीम में आईपीएल 2023 में हिस्सा ले रहे 7 खिलाड़ी शामिल हैं. हालांकि, शिमरॉन हेटमायर को ना तो विश्व कप क्वालिफायर और ना ही यूएई दौरे की टीम में चुना गया है. वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए यूएई के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शाई होप कप्तान होंगे. वहीं, क्वालिफायर के लिए रोवमैन पॉवेल टीम के उपकप्तान होंगे.

आईपीएल खेल रहे 7 खिलाड़ी शामिल
पॉवेल अलावा आईपीएल में हिस्सा ले रही जिन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप क्वालिफायर की टीम में चुना गया है, उसमें जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, काइल मायर्स, निकोलस पूरन और रोमारियो शेफर्ड शामिल हैं. इन सभी को जिम्बाब्वे पहुंचने से पहले एक छोटे से ब्रेक के लिए कैरेबियन लौटने की अनुमति दी गई है.

पॉल थ्री डी प्लेयर हैं: हेंस
चीफ सेलेक्टर डसमंड हेंस ने कहा, “पॉल थ्री-डी प्लेयर हैं, जो नई गेंद से असरदार गेंदबाजी कर सकते हैं. वो आउटफील्ड में शानदार फील्डिंग करते हैं और जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वो चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और हमारे लिए मैच विनर साबित हो सकते. मोती ने भी जिम्बाब्वे में टेस्ट सीरीज में 19 विकेट लिए थे. वो कंडीशंस को अच्छे से जानते हैं. इसलिए उन्हें भी चुना गया है.”

T20 में चलता है जिसका सिक्का, उसे ही 2 वर्ल्ड कप से किया चलता, IPL में भी सामने कोई नहीं टिकता

वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, काइल मायर्स, निकोलस पूरन, शमराह ब्रूक्स, रोस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, यानिक कारिया, अकील हुसैन, केसी कार्टी, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती.

यूएई सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग (उप कप्तान), अलिक अथानाजे, शामराह ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसे कार्टी, रोस्टन चेज, डॉमिनिक ड्रेक्स, कावेम हॉज, अकीम जॉर्डन, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, रेमन रीफ, ओडियन स्मिथ और डेवोन थॉमस।

Tags: ODI World Cup, Rovman Powell, Shai Hope, West indies

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे