सागर के HSGU में PG कोर्स के लिए छात्रों में क्रेज, 1402 सीट के लिए आये लाखों आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गौतम/सागर. मध्य प्रदेश के सागर स्थित डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय (एचएसजीयू) में अध्ययन के लिए साल दर साल विद्यार्थियों में क्रेज बढ़ता जा रहा है. शांत माहौल, प्राकृतिक वातावरण, रहन-सहन के साथ यहां की आबो-हवा लोगों को काफी पसंद आती है. एचएसजीयू में अपराध शास्त्र, भूगर्भ शास्त्र, विधि, जियोलॉजी, वनस्पति शास्त्र जैसे कई विभाग हैं, जिनसे निकले छात्र-छात्राओं ने देश और दुनिया में अपनी पहचान बनायी है. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के पीजी कोर्स में दाखिले के लिए लाखों लोगों ने ऑनलाइन एग्जाम के लिए आवेदन किए हैं.

यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के लिए होने वाले आवेदन की अंतिम तारीख पहले पांच मई, 2023 थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा कर 11 मई तक कर दिया गया. वर्ष 2023 में देश भर के विद्यार्थियों के द्वारा 1,402 सीटों के लिए रिकॉर्ड 3.32 लाख से अधिक आवेदन आए हैं. विश्वविद्यालय में पहली बार इतनी अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं. इसके पहले वर्ष 2022 की प्रवेश प्रक्रिया में 2,41,849 अभ्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था. पिछले साल की अपेक्षा इस बार 80,000 से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है. विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन में सुधार 12 और 13 मई को कर सकेंगे.

उन्होंने कहा कि सागर यूनिवर्सिटी में लगातार अलग-अलग प्रकार के कोर्स जोड़े जा रहे हैं, और नवाचार किये जा रहे हैं. यहां आए दिन होने वाली गतिविधियां विद्यार्थियों को आकर्षित कर रही हैं.

बता दें कि, जब किसी विद्यार्थी के द्वारा एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन एंट्रेंस एग्जाम के लिए भरा जाता है तो उसमें कॉलेज चुनने के अलग-अलग विकल्प रहते हैं. इन्हीं विकल्पों में सागर विश्वविद्यालय को 3,32,000 से अधिक बार चुना गया है.

Tags: Admission, Education news, Mp news, Sagar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे