CBSE Board 12th Result 2023 Live Update: सीबीएसई 12वीं कक्षा के नतीजे हुए घोषित, 87.33 फीसदी पास, देखें अपडेट्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

12 May 2023 12:07 (IST)

CBSE Board 12th Result 2023 Live: इन वेबसाइटों में देखें रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइटों में देखे जा सकते हैं-

cbse.gov.in

results.nic.in

results.digilocker.gov.in

umang.gov.in

12 May 2023 12:03 (IST)

CBSE Board 12th result 2023 Live: नवोदय विद्यालय सबसे आगे

संस्थानों के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय का प्रद्रशन सबसे बेहतर रहा. यहां का ओवरऑल पास प्रतिशत 97.51 फीसदी रहा. वहीं दूसरे नंबर पर CTSA यानी सेंट्रल तिब्बतन स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन के स्कूलों का प्रदर्शन बढ़िया रहा. इसके बाद केंद्रीय विद्यालय स्कूलों का पास प्रतिशत 92.51 फीसदी रहा.

12 May 2023 11:57 (IST)

CBSE Board Result 2023 Live: लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई 12वीं के नतीजों में छात्राओं प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले बाहतर रहा. छात्राओं का ओवरऑल पास प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 6.01 फीसदी अधिक रहा.

12 May 2023 11:54 (IST)

CBSE Board Result 2023 Live: त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे बेहतरीन

सीबीएसई  12वीं के नतीजों में त्रिवेंद्रम क्षेत्र का रिजल्ट सबसे बहतरीन रहा है. वहीं सबसे खराब प्रदर्शन प्रयागराज क्षेत्र का रहा. यहां देखें जोन-वाइज रिजल्ट-

12 May 2023 11:50 (IST)

CBSE Board 12th result 2023 Live: इतने हुए पास

इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में 87.33 फीसदी छात्र पास हुए. जबकि पिछले साल का पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा था.

12 May 2023 11:48 (IST)

CBSE 12th result 2023: कहां मिलेगी मार्कशीट

स्टूडेंट्स, सीबीएसई कक्षा 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे. वहीं प्रोविजनल मार्कशीट अभी वेबसाइट से मिल जाएगी.

12 May 2023 11:46 (IST)

CBSE Board 12th Result 2023 Live: डिजिलॉकर पर भी कर सकते हैं चेक

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर  भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

1- डिजिलॉकर पर सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट चेक करने के लिए अपने स्मार्ट फोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड कर लें. आप चाहें तो डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर लॉगिन करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. डिजिलॉकर पर अपना प्रोफाइल क्रिएट कर लें.

2- डिजिलॉकर के होमपेज पर नजर आ रहे साइनअप लिंक पर क्लिक करें. वहां अपना अकाउंट रजिस्टर कर लें.

3- इसके बाद अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, कैटेगरी, वैलिड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर और

6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा.

4- अब डिजिलॉकर पर अपना यूजरनेम सेट करें.

5- इसके बाद सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 (CBSE Board 12th Result) लिंक पर क्लिक करें.

6- अब रोल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें.

7- यह करते ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.

12 May 2023 11:44 (IST)

CBSE 12th Result 2023 How to Check: ऐसे करें चेक

CBSE की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं.
अब 12वीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
CBSE 12th Result 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा.
उसे डाउनलोड कर सेव कर लें.

12 May 2023 11:43 (IST)

CBSE board 12th Result 2023 Live: यहां मिलेगा रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं कक्षा के नतीजे cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर घोषित किए गए हैं. छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल नंबर से उसे चेक कर सकते हैं.

12 May 2023 11:41 (IST)

CBSE 12th Result 2023 Live: घोषित हो गए नतीजे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के नतीजे जारी कर दिए हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे