खस के परदे देंगे ऐसी ठंडक कि फुसफुसाते हुए भागेगी गर्मी! भीनी खुशबू का भी होगा एहसास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजली शर्मा/कन्नौज. यूपी के कन्नौज के खस के इत्र के बारे में सभी जानते हैं. वहीं, खस का जो वेस्ट निकलता है. वह भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. खस के उस वेस्ट से ऐसे पर्दे तैयार किए जाते हैं जो कि भीषण गर्मी के मौसम में पानी का थोड़ा सा छिड़काव कर करने से घर में लगाने पर ठंडक मिलती है.

खस एक तरह की घास होती है, जोकि तराई वाले क्षेत्रों से आती है. जबकि सबसे महत्वपूर्ण जिला लखीमपुर है. इत्र व्यापारी खस को खरीदते हैं और जब उसका इत्र निकल जाता है. वहीं, उसके वेस्ट को अलग कर देते हैं, जिसे गिहार समाज के लोग लकड़ी लगाकर बड़े बड़े पर्दे बनाते हैं. इन पर्दों को घरों के बाहर ढाबे और होटलों में उस जगह लगाया जाता है, जहां से धूप आती हो. इसके बाद इन पर्दों को पानी से भिगो दिया जाता है. जब गर्म हवा का झोंका चलता है, तब इन पर्दों के माध्यम से ठंडी हवा और इत्र की खुशबू निकलती है.

कितनी लगती है लागत
खस के वेस्ट का एक पर्दा बनाने में करीब 3 से 4 घंटे का वक्त लगता है. सबसे पहले घास को छांटा बीना जाता है और उससे गांठे अलग की जाती हैं. एक पर्दे को बनाने में करीब 300 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की लागत लग जाती है. इसके अलावा लकड़ी धागे सहित कई चीजों का इस्तेमाल होता है.

ठंडी हवा देने का काम करता है
कारीगर शिव और रमेश ने बताया कि कन्नौज जिले में गिहार समाज के लोग बड़े पैमाने पर इसका काम करते हैं. कम पैसों में गरीबों को यह आसानी से मिल जाता है. साथ ही जो लोग एसी की ठंडी हवा नहीं खा पाते, वह अपने घरों में और खिड़कियों में इनके पर्दों का इस्तेमाल कर लेते हैं. जब तेज हवा और लू के थपेड़े चलते हैं, तो ये पर्दे ठंडी हवा देने का काम करता है. यह कम पैसों में मिल जाता है और लोगों को ठंडी हवा के साथ-साथ इत्र की खुशबू का भी एहसास दिलाता है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 12:00 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे