सौरभ तिवारी/गोपालगंज. लजीज खान-पान के मामले में बिहार का गोपालगंज जिला बेहद खास स्थान रखता है. यहां आपको शानदार रेसेपी टेस्ट करने को आसानी से मिल जाएगी. जिसका स्वाद अन्य जगहों से काफी अलग होगा. इस जिले में भी स्ट्रीट फुड के शौक़ीनों की कोई कमी नहीं है. यहां के रेस्टोरेंट में भी आपको हर तरह का व्यंजन मिल जाएगा. आज आपको एक ऐसे हीं व्यंजन से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका नाम सुनते हीं मुंह में पानी आएगा. यह डिश अमूमन सभी जगहों पर आसानी से मिल जाती है. लेकिन कुछ खास स्थान पर बेहद ही खास टेस्ट के साथ ग्राहकों को परोसा जाता है. जी हां हम बात कर रहे हैं बिरयानी की, जिसको आज के दौर में सभी वर्ग के लोग पसंद करते हैं.
अगल आप गोपालगंज में है और बिरयानी खाने का मन बना रहे हैं तो आपको बिरयानी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट जाना होगा. यहां आपको बेहतरीन टेस्ट वाली बिरयानी मिल जाएगी. बिरयानी एक्सप्रेस में लोगों की खाने के लिए भीड़ लगी रहती है.
गोपालगंज में बिरयानी एक्सप्रेस लोगों के दिलों पर कर रहा है राज
गोपालगंज के लोगों के लिए यह बिरयानी एक्सप्रेस एक जाना-पहचाना नाम है. यहां पर बेहतर क्वालिटी का बिरयानी उपलब्ध कराया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है. बिरयानी एक्सप्रेस में चिकन बिरयानी खाने पहुंचे संदीप कुमार और नन्हे कुमार ने बताया कि इनका बिरयानी काफी मशहूर है, जिसे लोग खाना पसंद करते हैं. इस बिरयानी हाउस का गोपालगंज हीं नहीं बल्कि आस-पास के जिले में अलग पहचान है. जो भी यहां एक बार बिरयानी खा लेता है वो इसका मुरीद ही हो जाते हैं. वैसे तो शहर में बहुत सारे बिरयानी की दुकानें हैं, लेकिन कुछ अलग तरह का स्वाद सबके पास उपलब्ध नहीं हो पाता है. कुछ दुकान की क्वालिटि अलग होती है जो कि ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है.
आपके शहर से (गोपालगंज)

Train Alert: सिकंदराबाद-दानापुर के बीच 13 मई से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें रूट एवं शेड्यूल

The Kerala Story: ‘द केरला स्टोरी’ को दिखाने के लिए युवक ने मुफ्त में बांटे टिकट, खर्च किये 10 हजार रुपये

Today Horoscope : कैसा रहेगा आज का दिन ? ज्योतिषाचार्य से जानिए अपना भाग्य । Rashifal | Leo

Nalanda News: आरबीएसके के तहत 42 रोगो का होता है मुफ्त इलाज, नालंदा में 52 बच्चे हुए लाभांवित

Bihar Politics: Nitish के अभियान को Naveen Patnaik का झटका। Top News | Hindi News | JDU |RJD

Chapra Crime News: जबरन शराब पिलाकर पीटता था पति, दहेज हत्या का केस दर्ज, पति गिरफ्तार

Naveen Patnaik ने तोड़ा Nitish Kumar का सपना ! PM Modi | BJP |RJD| JDU | Top News | Hindi News

20 साल पुरानी पार्टी, 2 राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए थे अलग, आखिर नीतीश कुमार की JDU से बड़े नेताओं ने क्यों किया किनारा?

Buxar News : बक्सर के इस गांव में खुला है आटा बैंक, जानें कितना गेहूं देने पर किसानों को साल भर मिलेगा आटा

IIT Madras: JEE Main के बिना भी IIT में पढ़ने का सपना होगा साकार, बस पास करनी होगी ये परीक्षा, जानें डिटेल

Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने तोड़े ‘रिकॉर्ड’ | Summer Weather | Weather News | Hindi News
क्या हैं बिरयानी के रेट
बिरयानी एक्सप्रेस के ऑनर पंकज कुमार ने बताया कि यह दुकान काफी पुराना है. यहां की बिरयानी का स्वाद सबसे अलग है. यहां सुबह से शाम तक काफी भीड़ रहती है. अगर बिरयानी की रेट की बात की जाए तो चिकन बिरयानी 100 रुपये प्रति प्लेट और मटन बिरयानी 150 रुपये प्रति प्लेट ग्राहकों को परोसते हैं. पंकज कुमार ने बताया कि रोजाना की बात करें तो 100 से 150 प्लेट तक चिकन बिरयानी और 50 से 60 प्लेट तक मटन बिरयानी की बिक्री हो जाती है. उन्होंने बताया कि 10 से 12 हजार तक का रोजाना कारोबार होता है. लोग बिरयानी एक्सप्रेस का काफी तारीफ करते हैं और यहां की बिरयानी के बारे में अन्य लोगों को भी बताते हैं. जिससे ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
अलग तरीके से बनाते हैं बिरयानी
बिरयानी तैयार करने वाले कारीगर राहुल कुमार ने बताया की यहां बिरयानी कुछ अलग तरीके से तैयार होता है. जिससे स्वाद में काफी अंतर होता है. बिरायानी तैयार करने में चावल, चिकन, मटन दही, जीरा, गोल मिर्च, केवड़ा, गुलाब जल, ब्राउन प्याज, गर्म मसाला, मिर्ची, धानिया पत्ती, पानी, ऑरेंज कलर तेजपत्ता के साथ कुछ सीक्रेट मसाला का इस्तेमाल करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Food, Gopalganj news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 11:59 IST








