Noida News: स्‍कूटी से निकाला धुंआ तो कट गया 17000 का चालान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य कुमार/नोएडाः अगर आपकी गाड़ी चलते वक्त धुंआ छोड़ रही है तो जरा ध्यान रखिये. अगर किसी की नजर पड़ गई तो जेब ढीली करनी पड़ सकती है. ऐसा ही कुछ हुआ नोएडा के एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति के साथ जो मस्ती में जा रहा था और गाड़ी धुंआ छोड़ रही थी. किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.उसके बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने उसका 17 हजार का चालान काट दिया.

अगर आपकी गाड़ी से धुंआ निकल रहा है, तो आपसे पहले आपकी गाड़ी का चालान घर पहुंचेगा. हो सकता है गाड़ी भी सीज कर ली जाए. दरसअल संकल्प श्रीवास्तव बीते दिनों नोएडा के एडोबी चौराहे से गुजर रहे थे. उनके सामने से एक स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति निकला. वह स्कूटी बहुत ज्यादा धुंआ छोड़ रहा थी. संकल्प ने उसका वीडियो और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की. इसके बाद ट्रैफिक विभाग ने उस स्कूटी का 17000 का चालान काटा.

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
नोएडा डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव बताते हैं कि गाड़ी आपकी पुरानी है और सड़क पर चलने लायक नहीं है तो उसे मत चलाइये. दुर्घटना होने की आशंका रहती है. वायु प्रदूषण होता है, जिससे लोगों को सांस लेने में समस्या होती है. वैसे भी एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब रहता है. अगर आपकी गाड़ी से धुंआ निकलता दिखा तो आपका चालान कटेगा. जरूरत पड़ने पर गाड़ी को सीज भी किया जाएगा. साथ ही उन्‍होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति स्टंट करता दिखे या उसकी गाड़ी से धुंआ निकलता दिखे तो लोग 9971009001 पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं. इस दौरान फोटो और वीडियो मिलने पर हम व्‍यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

आपके शहर से (नोएडा)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Noida news, Traffic fines, Traffic Police, Traffic rules

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे