MP Vyapam Exam: शादी के फेरे लेने के बाद ससुराल से पहले एग्जाम देने पहुंची दुल्हन, घंटों इंतजार करता रहा दुल्हा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


MP Vyapam Exam: पढ़ाई के प्रति अब लोगों में जगरूकता देखने को मिल रही है. परिवार भी अब इसमें सपोर्ट कर रहे हैं. एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले की है, जहां शादी के फेरे के बाद ही दुल्हन परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पर पहुंच गई. परीक्षा सेंटर पर दुल्हन को लाल जोड़े में देखकर हर कोई चौंक गया. दरअसल इनकी शादी एक रात पहले हुई और विदाई होने से पहले वह एग्जाम देने आ गईं. दुल्हा ने भी दुल्हन के इस फैसले में साथ दिया और बराती के साथ घंटों इंतजार किया.

यह मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले की विराट नगर कॉलोनी की है. छींदा निवासी सत्यनारायण के बेटे अभिषेक की शादी 10 मई को मारुति नगर निवासी शिवानी से हुई. शादी के रस्में मारुति नगर स्थित एक मैरिज गार्डन में हुईं. शादी की तमाम विधि सुबह 7 बजे समाप्त हुई. इसके बाद दोपहर दो बजे विदाई होनी थी लेकिन दुल्हा, उनके परिजन और कुछ बराती दुल्हन का इंताजर करते बैठे रहे.

मालूम हो कि शिवानी शादी के रस्में पूरी होने के तुरंत बाद ही मंडप से चली गई थी. उन्होंने MP Trade Class 2 की परीक्षा का फॉर्म भर रखा था. उनका एग्जाम 11 मई को सुबह 8 बजे आदित्य इंजीनियरिंग कॉलेज में था. उन्होंने शादी की रस्में निभाई और सीधे परीक्षा देने सेंटर पर पहुंच गई. दुल्हन परीक्षा देकर साढ़े 12 बजे लौटी फिर विदाई की तैयारियां शुरू हुईं. तब तक बराती के साथ दुल्हा दुल्हन का इंतजार करता रहा.

Tags: Exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे