IRCTC Tour Packages: करना चाहते हैं 6 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, इस शानदार पैकेज का उठाएं लाभ, देखें शेड्यूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. अक्सर लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करना तो चाहते हैं, लेकिन कई बार कोई साथ ले जाने वाला नहीं होता है. इस वजह से कई बार उम्रदराज होने पर अपनी पसंदीदा जगह घूमना नामुमकिन सा लगता है. इस बीच झारखंड वासियों के लिए के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. आईआरसीटीसी की तरफ से भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत 20 मई को कोलकाता से होने वाली. इसके तहत लोग देश के प्रमुख 6 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पाएंगे.

आईआरसीटीसी रांची ऑफिस के मैनेजर मुकेश चौधरी ने News18 Local को बताया कि ट्रेन कोलकाता से शुरू हो रही है, लेकिन यह झारखंड होकर चलेगी. झारखंड के दो स्टेशन पाकुर व साहिबगंज में इसका ठहराव होगा. इसके बाद ठहराव वर्धमान, बोलपुर, शांतिनिकेतन, रामपुर हट, कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर, कीउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जंक्शन, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज और छिवकी जंक्शन पर तीर्थयात्रियों के लिए ट्रेन रुकेगी.

क्या-क्या मिलेगी सुविधा
मुकेश ने बताया कि ट्रेन में खाने-पीने का पूरा इंतजाम हैं. इसमें सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर दोपहर के खाने, शाम के स्नैक और रात का डिनर शामिल है. ट्रेन में अनुभवी डॉक्टर व फर्स्ट एड की पूरी व्यवस्था हैं. खाना शुद्ध शाकाहारी होगा. इसके साथ प्रति व्यक्ति को 2 लीटर पानी की बॉटल दी जाएगी. इसके अलावा हमारी 150 सदस्य की टीम है जो इन लोगों का खास ख्याल रखेगी. जिस स्टेशन में उतरेंगे वहां से उनको होटल ले जाने व वहां से दर्शन करा कर फिर से ट्रेन में बैठाने का काम तक हमारे स्टाफ की देखरेख में होगा. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है.

आपके शहर से (रांची)

इन जगहों के होंगे दर्शन
दर्शन की बात करें तो यात्रियों को उज्जैन के महाकालेश्वर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, विश्वमित्री (स्टैचू ऑफ यूनिटी), द्वारका में श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ में श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिरडी में साईं बाबा दर्शन एवं नासिक श्री त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं शनि शिंगणापुर मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. फिर 31 मई को ट्रेन वापस लौटेगी.

क्या है बजट
अगर आप भी यात्रा करना चाहते हैं, तो भारत गौरव ट्रेन में पहली बार तीन श्रेणी में शुल्क रखा गया है. इस दौरान स्लीपर क्लास में यात्रियों को 20,060 प्रति व्यक्ति देना होगा. वहीं, प्रति व्यक्ति थर्ड एसी क्लास में शुल्क 31,800 और सेकंड क्लास एसी में 41,600 देना होगा. जबकि ट्रेन में श्रेणी के हिसाब से ही वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल में यात्री ठहर पाएंगे.

60 फीसदी बुकिंग बुजुर्गों ने की
मुकेश ने बताया कि ट्रेन में कुल 1000 यात्री सवार होंगे और जितने भी बुकिंग हुई है अब तक उनमें 60 फीसदी अकेले वृद्ध लोगों ने की है. इस यात्रा से सबसे अधिक फायदा बुजुर्ग को ही होगा. उम्र के पड़ाव में उनके मन में तीर्थ करने का इच्छा तो होती है, लेकिन अक्सर अकेले पड़ जाने की वजह से इच्छा अधूरी रह जाती है. इस यात्रा के दौरान इनकी सारी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी ले लेता है, जिससे इन्हें काफी सहूलियत होती है.

अगर आप ही अपनी बुकिंग कराना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.itrctctourism.com पर जाकर बुक करा सकते हैं. इसके अलावा अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते हैं. वहीं, इन मोबाइल नंबर 8595904074, 8595937902 पर फोन कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Tags: Indian Railways, Irctc, Mahakal Mandir, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे